सिविल अस्पताल में एचआइवी रोगियों को आज से मिलेगी दवा

पानीपत। सिविल अस्पताल, ओपीडी ब्लाक के प्रथम तल पर एआरटी (एंटी रेट्रो वायरल थैरेपी) सेंटर खुल गया है। मानव इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस संक्रमण (एचआइवी) मरीजों को अब दवा शुरू कराने के लिए पीजीआइ रोहतक नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. अमित पोरिया ने बताया कि सेंटर के मेडिकल आफिसर डा. अश्विनी गर्ग को बनाया गया है।

स्टाफ नर्स मोनिका व काउंसलर सागर मरीजों को इलाज के लिए प्रेरित करेंगे। दरअसल स्टाफ नर्स मोनिका व काउंसलर सागर ने बताया कि जिला में एचआइवी के करीब 800 मरीज हैं। इनमें 370 पुरुष, 340 महिला और 40 बच्चे हैं। लगभग 50 मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने दवा लेनी बंद कर दी है या दूसरे शहर चले गए हैं। कुछ की मौत भी हो चुकी है। बता दें कि अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा डा. वीना सिंह सोमवार की दोपहर को सेंटर का उद्घाटन करेंगी। पहले यह शुभारंभ 16 फरवरी को होना था, किसी कारणवश स्थगित हो गया था।

अस्पताल में पहले लिक एआरटी सेंटर था। वर्ष 2019 में फैसीलेटेड एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट सेंटर(एफएआरटी) में अपग्रेड हुआ। अब एआरटी सेंटर बन गया है। नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन(नाको) ने मंजूरी दे दी है। सीडी-4 (प्रतिरोधक क्षमता) व वायरल लोड जांच के लिए मरीजों के सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआइ भेजे जाएंगे, जबकि पहले मरीज को खुद जाना पड़ता था। एचआइवी की पुष्टि होने पर एआरटी सेंटर से ही मरीजों को मेडिसिन मिलनी शुरू हो जाएगी।

 

 

Related Posts

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

वाराणसी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। कुरौना बाजार में तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान एक मेडिकल…

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती