सैंपल लिए बिना नौ लोगों को बता दिया कोरोना पॉजिटिव, हडक़ंप

भदोही (उत्तर प्रदेश)। भदोही जिले में कोरोना टेस्टिंग को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के सरपतहां गांव में संक्रमित अधेड़ की मौत के बाद नौ कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब सैंपल ही नहीं लिया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे आ गई। हालांकि जिला प्रशासन ने इसकी सूची जारी कर गलती सुधारी। उधर, सीएमओ ने कहा कि संक्रमित मृतक अधेड़ के परिजनों और ग्रामीणों का सैंपल लिया जाएगा।
गौरतलब है कि भदोही में नौ कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिला प्रशासन ने गलती से सभी संक्रमितों को सरपतहां गांव का बता दिया, जहां पहले एक कोरोना संदिग्ध अधेड़ की मौत हुई थी। अधेड़ की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस खबर से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। मृतक के परिजनों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि घटना के पांच दिन बाद भी अब तक सैंपल नहीं लिए गया तो रिपोर्ट कैसे आ गई। उधर, चूक का एहसास होने के बाद जिला प्रशासन ने सभी नौ संक्रमितों की सूची जारी की। इसमें लिखा था कि संक्रमित दूसरे गांवों के थे। सीएमओ संक्रमित अधेड़ की मौत के बाद भी सैंपल नहीं लिए जाने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में सीएमओ ने परिजनों और ग्रामीणों का सैंपल लेने की जानकारी दी। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि परिजनों व संक्रमित के अंतिम संस्कार में जाने वाले लोगों का सैंपल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिन्हित लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी सुरियावां भेजा जाएगा। सरपतहां गांव निवासी अधेड़ की मौत 17 मई की रात मुंबई से घर आते समय मिर्जापुर में हो गई थी। परिजन निजी वाहन से रात में शव घर लाए और अगली सुबह शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने शव को रोका और कोरोना सैंपल लेने के बाद अंतिम संस्कार के लिए जाने दिया। 21 मई को मृतक की आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद प्रशासन ने गांव को हॉट स्पाट घोषित कर दिया। लेकिन न तो परिजनों का और न ही अंतिम संस्कार में शामिल लोगों का ही सैंपल लिया गया।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती