स्‍वस्थ बच्‍चा पाने के लिए प्रेग्‍नेंसी में ये सब्जियां खाएं

नई दिल्ली। प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट के बाद जैसे ही मां बनने का पता चलता है, बस उसी पल से महिलाएं अपने आहार पर ध्‍यान देना शुरू कर देती हैं। प्रेग्‍नेंसी के नौ महीनों में मां और बच्‍चे को स्‍वस्‍थ रखने में डायट का अहम हिस्‍सा होता है इसलिए महिलाओं को इस दौरान संतुलित आहार लेने के साथ-साथ कुछ खास सब्जियों और फलों का सेवन करने की हिदायत दी जाती है।
गर्भावस्‍था में संतुलित आहार लेना अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण होता है। इसके लिए आपको सही खाद्य पदार्थ चुनने, सही मात्रा और सही समय पर खाने की जरूरत होती है। कुछ भी गलत खाने से मां और बच्‍चे दोनों को नुकसान हो सकता है।
संतुलित आहार में ऐसी सब्जियों को शामिल करना होता है जो जेस्‍टेशनल डायबिटीज और पोषण की कमी जैसी जटिलताओं से बचा सके और इनमें बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और फोलिक एसिड आदि मौजूद हों।
वहीं, सब्ज़ियां खाने से शिशु का विकास भी ठीक तरह से हो पाता है जिससे जन्‍म के समय उसका वजन संतुलित रहता है। प्रेगनेंट महिलाओं को एनीमिया का खतरा नहीं रहता और ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल रहता है एवं मां का वजन भी संतुलित रहता है। ऐसी कई सब्जियां हैं जो शरीर को पर्याप्‍त पोषण प्रदान करती हैं। गर्भावस्‍था के दौरान आपको नीचे बताई गई सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए :

शकरकंद : ये विटामिन ए, बी और सी का अच्‍छा स्रोत हैं।
चुकंदर : इसमें उच्‍च मात्रा में विटामिन और फाइबर होता है। ये इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूती देता है।
शिमला मिर्च : विटामिनों और डायट्री फाइबर से युक्‍त होती है।
ब्रोकली : ये सब्‍जी विटामिन सी, के और फोलेट से भरपूर होती है। ये कब्‍ज को भी दूर करती है।
मटर : विटामिन सी और के एवं फाइबर से प्रचुर होती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां : फाइबर, कैरोटीनॉइड और फोलेट से युक्‍त।
पार्सले : इसमें प्रोटीन, विटामिन ई और राइबोफ्लेविन उच्‍च मात्रा में होता है।
टमाटर : विटामिन सी, के और बायेटिन से युक्‍त

चूंकि प्रेग्‍नेंसी में मां के आहार से ही शिशु को पोषण मिलता है, इसलिए इस दौरान महिलाएं को ज्‍यादा भूख लगती है। प्रेग्‍नेंसी में महिलाओं को एक ही बार में ज्‍यादा खाने की बजाय थोड़ी-थोड़ी देर में कम मात्रा में खाना चाहिए।
एक दिन में आप 2.5 से 3 कप यानी लगभग 500 ग्राम सब्जी खा सकती हैं। आप सब्जियां पकाकर या फिर कच्‍ची खा सकती हैं। स्‍वस्‍थ रहने के अलावा सब्ज्यिां एक्‍सरसाइज करने और बेहतर नींद के लिए भी जरूरी होती हैं।

सब्जियों के अलावा गर्भवती महिलाओं को अपनी डायट में अंडे, डेयरी प्रोडक्‍ट, दालें, मछली, बैरीज, साबुत अनाज और एवोकैडो को भी शामिल करना चाहिए।

ऊपर जिन सब्जियों को नाम बताया गया है, वो न केवल प्रेग्‍नेंसी में मां को स्‍वस्‍थ और शिशु के उचित विकास में मदद करती हैं बल्कि प्रेग्‍नेंसी के दौरान होने वाली कई तरह की समस्‍याओं से राहत दिलाने में भी सहायक हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक