सॉफ्टवेयर से मेनटेन होगा दवा का स्टॉक

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में अब दवाओं की कोई कमी नहीं रहेगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन सॉफ्टवेयर तैयार करवा रहा है जो दवा का स्टॉक मेनटेन करेगा। सॉफ्टवेयर के जरिए हर दवा पर सीधे राजधानी लखनऊ से नजर रखना संभव होगा। इससे न केवल दवा कम होने का पता चलेगा बल्कि कॉलेज प्रशासन भी बजट की कमी का बहाना नहीं बना सकेगा। सॉफ्टवेयर से यह भी पता चल सकेगा कि स्टॉक में कौन सी दवा कितनी मात्रा में है और किस विभाग में कब और कितनी दवाएं भेजी गई हैं।
      सॉफ्टवेयर बनने के बाद अस्पताल में मौजूद दवाओं के स्टॉक की मॉनिटरिंग शासन से डीजी और सीएमओ भी कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर का लॉग-इन स्टोर कीपर, सीएमओ, लखनऊ में डीजी के पास होगा। वे दवाओं के स्टॉक की जानकारी ले सकेंगे। अस्पताल में दवा की कमी को लेकर रिपोर्ट भी सीधे प्राप्त कर सकेंगे। प्रिंसिपल डॉॅ. सरोज सिंह के अनुसार शासन से हमें सॉफ्टवेयर तैयार कराने के निर्देश मिले हैं। यह महीनेभर में तैयार हो जाएगा। इसके बाद दवाओं के स्टॉक की मेंटेनिंग कम्प्यूटर से की जाएगी।
गड़बड़ी पर लगेगी रोक : दवा स्टॉक के रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन होने से निचले सतर पर होने वाली गड़बड़ी पर रोक लगेगी। अभी तक दवाओं का रिकॉर्ड कागजों में ही रखा जाता रहा है। ऐसे में कितनी दवाएं कहां गई, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाती हैं। सॉफ्टवेयर में दवाओं के सभी आंकड़े दर्ज होने से उपयुक्त जानकारी रहेगी।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 14 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन