स्वास्थ्य मंत्री ने कहा साल के आखिरी तक देश में 10 हजार होंगे जन औषिधि केंद्र 

मनसुख मांडविया : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने इस साल के आखिरी तक देश में 10 हजार और जन औषिधि केंद्र खोले जायेंगे। फिलहाल देश में तकरीबन 9,200 जन औषिधि केंद्र हैं 10 हजार और औषिधि केंद्र खुलने से देश में जन औषिधि केंद्र की संख्या 19,200 हो जायेगी।

1 मार्च से जन औषिधि सप्ताह मनाया जाएगा : मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि देश में 7 मार्च को मनाए जाने वाले जन औषिधि दिवस के उपलक्ष्य में 1 मार्च से 7 मार्च तक जन औषिधि सप्ताह मनाया जाएगा। एक सप्ताह तक देश भर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज पहले दिन ‘जन औषधि जन चेतना अभियान’ चलाया जायेगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनता को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। 2 मार्च को जन औषिधि प्रतिज्ञा यात्रा, 3 मार्च को एक कदम मातृ शक्ति की ओर, 4 मार्च को जन औषिधि बाल मित्र, 5 मार्च को जन आयोग्य मेला, 6 मार्च को आओ जन औषिधि मित्र बनायें और 7 मार्च को देश भर में कई केंद्रीय मंत्री देश भर के जन औषिधि केंद्रों पर जायेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे।

https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1630763522677252100?s=20

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हाल ही में उन्होंने ग्लोबल साउथ देशों के प्रतिनिधियों के साथ जन औषिधि पर बातचीत की थी। जिसमें 91 देशों ने शिरकत की थी। उन्होंंने इस योजना में गहरी दिलचस्पी दिखाई।

743 जिलों में जन औषिधि केंद्र मौजूद 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश के 743 जिलों में जन औषिधि केंद्र मौजूद हैं। तकरीबन सभी ब्लॉकों में जन औषिधि केंद्र उपलब्ध हैं। जिन क्षेत्रों में कम केंद्र हैं सरकार की योजना है कि वहां केंद्र खोले जायें। ताकि लोगों को अधिक से अधिक फायदा मिले।

केंद्रों में 1759 दवाएं उपलब्ध 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जन औषिधि केंद्र में अभी 1759 दवाएं और 280 सर्जिकल सामान बेचे जा रहे हैं। बहुत ही जल्द इनमें थर्मामीटर, बीपी मानीटर भी उपलब्ध होंगे। इनकी संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए