अस्पताल की बड़ी लापरवाही, सिटी स्कैन रिपोर्ट में पुरुष के शरीर में दिखा दिया गर्भाशय और अंडाशय

सारण : बिहार के सारण जिले के छपरा सदर अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बनवार गांव के एक 65 वर्षीय पुरुष के शरीर में रविवार को गर्भाशय और अंडाशय मिला है। बुजुर्ग शख्स के  नाक से खून निकलने और खून की उल्टी की शिकायत हुई तो वे उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती किए गए। मरीज का सिटी स्कैन रिपोर्ट सामने आने पर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

डॉक्टर के उड़े होश (सारण)

बढ़ई मियां नाम के एक व्यक्ति को किड़नी की समस्या थी। जिसके बाद परिजनों ने शख्स को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में शख्स का सिटी स्कैन करवाया गया लेकिन जब रिपोर्ट आयी तो उसे देखकर डॉक्टर के भी होश उड़ गए। रिपोर्ट में मरीज के शरीर के तमाम अंगों को सामान्य बताया गया, लेकिन एक रिपोर्ट में सामने आया कि पुरुष शरीर में महिलाओं के शरीर के यूटेरस (गर्भाशय) और ओवरी (अंडाशय) को दर्शाया गया और इन तमाम अंगों को भी सामान्य अवस्था में होने की बात कही गई। डॉ संतोष कुमार ने भी रिपोर्ट को देखकर हैरानी जताई है।

डॉक्टर ने बताया मानवीय भूल

डॉक्टर ने इसे मानवीय भूल बताते हुए कहा कि कभी-कभी रिपोर्ट बनाने में कॉपी पेस्ट करने के दौरान इसे संशोधित करने में भूल हो जाती है। यहां भी संभवत ऐसा ही हुआ है जिसे सुधारने के लिए निर्देश दे दिया गया है। परिजनों ने  बताया कि एक माह पूर्व तबीयत खराब होने पर दिल्ली में दिखाया था। एक सप्ताह बाद मरीज गांव आ गये। इसके दो दिन बाद फिर तबीयत खराब होने पर छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

लेकिन अस्पताल की इतनी बड़ी लापरवाही पर कई बड़े सवाल खड़े होते हैं। इस तरह की मानवीय भूल किसी की जान आफत में डाल सकती है, जिसका जवाब अस्‍पताल के पास नहीं है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी