स्वास्थ्य विभाग की रेड, अवैध हॉस्पिटल को किया सीज

कुशीनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हॉस्पिटल को सीज कर दिया है। यह छापेमारी एक महिला की मौत होने की शिकायत मिलने पर डिप्टी सीएमओ कुशीनगर की टीम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ खड्डा स्थित नारायण हॉस्पिटल पर की। अस्पताल में भर्ती मरीज को सीएचसी तुरकहां भिजवाकर अस्पताल को सीज कर दिया तथा इस दौरान संचालक फरार हो गया।

यह है मामला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकहां में सोनी नामक 28 वर्षीय महिला भर्ती थी। उसे चिकित्सक ने अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वहां से रेफर कर दिया। इसी बीच, नारायण हॉस्पिटल के संचालक के दलालों ने उसे बहला-फुसलाकर नारायण हॉस्पिटल खड्डा पर भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई ।

अस्पताल संचालक मौके से फरार

मृतका के परिजनों ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर सहित आइजीआरएस मुख्यमंत्री को की। सरकार के आदेश पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ एवं नोडल पंजीयन अधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता को नारायण हॉस्पिटल की जांच के लिए भेजा। डिप्टी सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीएन गुप्ता को साथ लेकर अस्पताल पर छापा मारा। बताया गया कि अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 18 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़