स्वास्थ्य विभाग के छापे में भ्रूण लिंग जांच करता एक गिरफ्तार 

लुधियाना। गुरदासपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लुधियाना के जमालपुर एरिया में साईं क्लीनिक पर छापेमारी करते एक आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी भ्रूण लिंग जांच का काम कर रहा था। गुरदासपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम इस आरोपी को 20 दिन से ट्रैक कर रही थी। आज यह उनकी गिरफ्त में आ गया। सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉक्टर किशन चंद इस टीम की खुद अगुवाई कर रहे थे।

आरोपी से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद कर मुंडिया चौकी को सौंप दिया गया है। गुरदासपुर सिविल सर्जन डॉक्टर किशन चंद ने बताया कि साईं क्लीनिक का संचालक राकेश कुमार भ्रूण लिंग जांच करने का काम काफी दिनों से कर रहा था। इसका नेटवर्क अमृतसर और गुरदासपुर एरिया में भी था। इसकी शिकायत उनके पास भी पहुंची तो उनकी टीम ने इसे काबू करने की कोशिश की। हर बार किसी तरह यह गिरफ्त में नहीं आ रहा था। आखिरकार उन्होंने दो महिलाओं को तैयार किया। आरोपी राकेश कुमार के साथ फोन पर संपर्क किया गया। दोनों महिलाओं ने भ्रूण लिंग जांच करवाने की बात की। उक्त आरोपी ने उन्हें सुबह पांच बजे बात करने के लिए कहा।

तय समय पर महिलाओं ने उससे फोन पर संपर्क किया। पहले उसने होशियारपुर के पास किसी जगह आने के लिए कहा। कुछ समय बाद उन्हें लुधियाना आने के लिए कहा। जैसे ही वह लुधियाना पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें जमालपुर स्थित साईं क्लीनिक पहुंचने के लिए कह दिया। क्लीनिक पर पहुंचते ही दोनों महिलाएं अंदर चली गईं तो आरोपी ने उनसे दस हजार रुपये की मांग की। उसी समय उनकी टीम पुलिस पार्टी के साथ क्लीनिक के अंदर पहुंच गई और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के पास एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की गई है। इसका इस्तेमाल वह भ्रूण लिंग जांच करने के लिए करता था। वही उसकी डिग्री के बारे में अलग से जांच होगी। उधर पुलिस चौकी मुंडिया प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग टीम की कार्रवाई के बाद आरोपी राकेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लिखित में शिकायत दे रहे हैं। शिकायत के अनुसार ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

  • Related Posts

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

    मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

    बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 8 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 8 views
    मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

    हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 8 views
    हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

    नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 9 views
    नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

    दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 9 views
    दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 14 views
    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए