हड्डियों में से कौन सा डाक्टर चूसता है खून, होगी उच्चस्तरीय जांच

रोहतक। हाईकोर्ट ने सप्लायर को निर्देश दिए हैं कि वह पीजीआई में जब्त किए गए आठ करोड़ के आर्थो इंप्लांट मंगाने वाले डाक्टर का नाम बताए। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की अपील पर ये निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रदेश सरकार को अब तक आर्थो इंप्लांट के मामले में की गई कार्रवाई का स्टेटस रिपोर्ट देने और इंप्लांट को सुरक्षित रखने को कहा है। हाईकोर्ट के आदेश में कहा गया है कि 20 नवंबर 2019 तक इस पूरे माामले में फाइनल जजमेंट दिया जाना है, इसलिए जवाब देने में देरी न हो। हेल्थ यूनिवर्सिटी व डायरेक्टर आफिस में ये आदेश पत्र पहुंचने के बाद प्रशासन में हडक़ंप मचा है। बता दें कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पीजीआई में सिक्योरिटी आफिसर ने आठ करोड़ रुपये के अवैध आर्थो इंप्लांट पकड़े थे। पूरा मामला सार्वजनिक हुआ तो उसमें आर्थो विभाग के चिकित्सकों पर इन इंप्लांट को मंगाने के आरोप लगे थे। तब पीजीआई व सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों ने इंप्लांट को जब्त करते हुए सीज कर दिया था। इसके बाद पुलिस को भी कई बार एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन आज तक केस दर्ज नहीं हुआ। कई महीने बीतने के बाद जब आठ करोड़ कीमत के इंप्लांट को रिलीज नहीं किया गया तो इंप्लांट सप्लायर ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए रिलीज कराने की मांग की थी। कोर्ट में मामला पहुंचते ही यह स्पष्ट हो गया कि किस व्यापारी ने इंप्लांट सप्लाई किए हैं। पीजीआई प्रशासन ने भी स्वीकारा कि अवैध इंप्लांट जब्त किए गए हैं। इस मामले में अब कमीशनखोरी भी सामने आ सकती है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 16 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन