हद से ज्यादा एक्स रे और सिटी स्कैन कराना हो सकता है नुकसानदायक, हो सकती है गंभीर बीमारी

Yuva Haryana: एक ओर एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, और एमआरआई जैसी तकनीकियों के माध्यम से डॉक्टरों को मरीजों का बेहतर इलाज करने की सुविधा मिलती है, वहीं इनके अधिक प्रयोग से लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

इसलिए रेडियोलॉजी विभाग को किसी भी अस्पताल का आईना कहा जा सकता है क्योंकि डॉक्टर द्वारा किसी भी मरीज का बेहतर और सूक्ष्मता से इलाज एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व एमआरआई के बिना अब संभव नहीं है,
लेकिन आजकल इनका जरूरत से ज्यादा प्रयोग होने लगा है। जिससे लोग रेडिएशन की चपेट में आने से गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे है। नागरिक अस्पताल में रोजाना 180 से 200 के बीच में एक्स-रे, 15 से 20 सीटी स्कैन व 60 से 70 के बीच में अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं।

डॉ. गुलशन राय, सोनोलॉजिस्ट, ने बताया कि एक वर्ष में मात्र 10 एक्स-रे से निकलने वाली रेडिएशन ही अपने शरीर के ऊपर पर झेल सकता है और इसके बाद यह खतरनाक होता है। उन्होंने जागरूकता की कमी को बताते हुए कहा कि लोगों को यह जानकर चाहिए कि अत्यधिक एक्स-रे और सीटी स्कैन से बचना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रवियंश मलिक, रेडियोलॉजी ऑफिसर, ने बताया कि एक्स-रे और सीटी स्कैन सबसे खतरनाक हैं, जिससे कैंसर का खतरा भी बढ़ता है। इन्हें अधिक से अधिक जरूरत पड़ने पर ही करवाना उचित है।
सपना रानी, रेडियोलॉजी ऑफिसर, ने बताया कि अल्ट्रासाउंड और एमआरआई स्कैन इन दोनों से रेडिएशन का नामात्र ही असर दिखाया जाता है और इन्हें जरूरत पड़ने पर ही करवाना उचित है। इनमें रेडिएशन का असर कम होने के बावजूद भी लोगों को इनका प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए।

रामनिवास, रेडियोलॉजी ऑफिसर, ने बताया कि रेडियोलॉजी के आने से हड्डी रोग विभाग को बहुत फायदा हुआ है, क्योंकि इससे हड्डियों की स्थिति और सूजन की जानकारी हो सकती है। उन्होंने इसे संजीवनी रेडियोलॉजी के रूप में बयान किया और जरूरत के अनुसार ही इसका प्रयोग करवाना सुनिश्चित किया।

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 5 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 12 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली