हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल की रोहतक में सीएमई कल

रोहतक। हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल की ओर से कल 29 अप्रैल सीएमई ( कॉन्टीन्यू फार्मेसी एजुकेशन) वैश्य कॉलेज रोहतक में आयोजित की जाएगी। इनकी फीस 100/-ऑनलाइन काउंसिल की साइट पर 28 अप्रैल शाम 5 बजे तक जमा करवाई जा सकती है। उपरोक्त जानकारी देते हुए काउंसिल सदस्य कैलाश खन्ना ने बताया कि इस सीएमई में मार्गदर्शक आगंतुक फार्मासिस्टों का ज्ञानवर्धन करेंगे जो उनके कार्यक्षेत्र में अत्यंत लाभकारी होगा।

खन्ना ने बताया कि फार्मासिस्टों को अपने रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र को नवीकरण करवाने हेतु अब लंबी-चौड़ी कागजी प्रक्रिया से छुटकारा मिल चुका है आवेदक को मात्र फीस जमा करवाने का प्रमाण पत्र, 2 सीएमई प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी वेबसाइट पर उपलब्ध अंडरटेकिंग तथा इन दस्तावेजों को अपलोड करवाने के बाद कंप्यूटर जनित पावती /स्लीप । इन 5 दस्तावेजों को काउंसिल के पास जमा करवाना है। इससे पूर्व अभी तक दसवीं से डिप्लोमा इन फार्मेसी तक के तमाम प्रमाणपत्रों, शपथ पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेजों को अपलोड करवा नवीकरण के लिए फाइल काउंसिल के पास जमा करवानी होती थी। इससे इन लंबे-चौड़े दस्तावेजों को नवीकरण के समय बार काउंसिल को भेजना अपलोड करवाने पर खर्चा, शपथ पत्र बनवाने में समय की बर्बादी से अब मुक्ति मिल गई है। अत: सूक्ष्म जानकारियां उपलब्ध करवा नवीकरण की राह और आसान हो गई है। अत: फार्मासिस्टों की सहूलियत के लिए काउंसिल का प्रत्येक सदस्य चेयरमैन व रजिस्ट्रार वचनबद्ध हैं।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 16 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची