हरियाणा : होम्योपैथिक दवा के लिए रिटेल स्तर पर लाइसेंस जरूरी नहीं

अंबाला। अंबाला जोन के लाइसेंसिंग अथॉरिटी अधिकारी ललित गोयल के पदोन्नत होकर सहायक राज्य औषधि नियंत्रक बनने पर जिला अंबाला केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में समारोह हुआ। जहां ड्रग विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए। उनके स्थान पर पदोन्नत होकर अंबाला जोन के लाइसेंसिंग अथॉरिटी बने गुरचरण सिंह का भी सम्मान किया गया। समारोह के दौरान ललित गोयल ने दवा व्यवसाइयों को जागरूक करते हुए बताया कि दवाओं को उचित तापमान पर रखें। होम्योपैथिक दवाओं के लिए रिटेल स्तर पर लाइसेंस लेने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने गुडनाइट मेट, बैंगो स्प्रे की बिक्री के लिए पेस्टिसिड लाइसेंस लेने की अनिवार्यता के बारे में भी बताया।

 गुरचरण सिंह ने कहा कि वे पहले यहां डीसीओ रहे हैं। प्रत्येक को निजी तौर पर जानते हैं। अब बतौर लाइसेंसिंग अथॉरिटी किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जीएसटी पर अधिवक्ता भास्कर शर्मा ने दवा विक्रेताओं को जागरूक करते हुए उनकी संकायों का समाधान किया। इसमौके पर औषधि प्रशासन मुख्यालय से नरेंद्र आहूजा ने जिलेभर से आए अंबाला कैंट रिटेल, होलसेल, सिटी रिटेल होलसेल, शहजादपुर, साहा, बराड़ा, मुलाना, नारायणगढ़ के दवा विक्रेताओं को नशे की दवाओं की नाजायज बिक्री करने से परहेज करने, दवाओं को उचित तापमान पर रखने, दवाइयां एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए वाहन को भी 20 बीबी, 21 बीबी के अंतर्गत पंजीकृत करवाने की सलाह दी। उन्होंने इस मौके पर दवा विक्रेताओं को शपथ दिलवाई कि दवा वही बेचेंगे जो जरूरत पडऩे पर अपने परिजनों को भी खिला सकें। डिप्टी स्टेट कंट्रोलर आदर्श गोयल,पदम सिंह राठी सहायक राज्य औषधि नियंत्रक और दिनेश राणा डीसीओ अंबाला ने भी दवा विक्रेताओं का ज्ञानवर्धन किया। इस मौके पर हरियाणा स्टेट केमिस्ट एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष मनजीत शर्मा, राज्य महासचिव अशोक सिंगला, जिला अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, जिला महासचिव वीरेंद्र गर्ग समेत भारी संख्या में दवा विक्रेता मौजूद थे ।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक