हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की खुली बिक्री पर लगी रोक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के इस्तेमाल में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के इस्तेमाल में आई तेजी को रोकने के लिए सरकार ने इस दवा की खुली बिक्री पर रोक लगा दी है। दरअसल, लोग वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अधूरी जानकारियों के चलते इस दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जोकि नुकसानदायक हो सकता है। अब यह दवा तभी मिल सकेगी, जब डॉक्टरों द्वारा पर्ची पर इसके इस्तेमाल की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि यह दवा मलेरिया के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और उसके फार्मूले पर बनने वाली अन्य सभी दवाओं को ड्रग एंड कास्मेटिक्स एक्ट की एच1 सूची में डाल दिया गया है। इस सूची में शामिल दवा को पंजीकृत डाक्टर की अनुसंशा के बिना नहीं बेचा जा सकता। साथ ही केमिस्ट के लिए डाक्टर की उस पर्ची को ड्रग विभाग को भी जमा कराना होगा। अभी तक इस सूची में एड्स समेत ऐसी गंभीर बीमारियों की दवाएं हैं, जिनका शरीर पर गहरा दुष्प्रभाव होता है, लेकिन मरीज की जान बचाने के लिए उसे इन दवाओं को देना जरूरी होता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव और इलाज में क्लोरोक्वीन और हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के कारगर होने की अधकचरी जानकारी के कारण बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करने लगे थे। बिना डाक्टर की सलाह के इस दवा के प्रयोग न करने के आईसीएमआर के वैज्ञानिकों के बार-बार अनुरोध के बावजूद लोग मान नहीं रहे थे। यहां तक कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इस दवा के कोरोना वायरस को रोकने में सफल रहने के दावे के बीच इसके इस्तेमाल की सलाह दी जा रही थी। मंत्रालय ने बताया कि हकीकत यह है कि इस दवा के ज्यादा प्रयोग से आंख की गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इसके साथ ही लीवर, दिल और किडनी की बीमारियों के जूझ रहे मरीजों पर इसका दुष्प्रभाव घातक हो सकता है। इसीलिए इस दवा के गलत इस्तेमाल रोकने के लिए इसकी खुली बिक्री पर प्रतिबंध लगाना जरूरी हो गया था।

Related Posts

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

जयपुर (राजस्थान)। फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इसका खुालसा किया है। फर्जी डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया…

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

फरीदाबाद (हरियाणा)। लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई औषधि विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने की। टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा