1.25 करोड़ का स्टोरॉयड जब्त, बिकता था 5 हजार में

ग्रेटर नोएडा : मेरठ मंडल के विभिन्न जिलों के औषधि विभाग की टीमों ने छापेमारी कर दो कमरों में चल रही नकली स्टेरॉयड बनाने की कंपनी का भंडाफोड़ किया. आरोपियों के पास से 1.25 करोड़ रुपये की स्टेरॉयड, एक गाड़ी, स्कूटी, मशीनें और उपकरण भी बरामद किए गए थे. स्टेरॉयड का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है.

इंपोर्टेड के नाम पर मनमाना पैसा वसूल रहे थे. भविष्य में गिरोह बड़ी मात्रा में स्टेरॉयड के इंजेक्शन की खपत कर करोड़ों रुपये कमाने की फिराक में था.

अवैध रूप से चल रही कंपनी में नकली स्टेरॉयड का एक इंजेक्शन 50 से 60 रुपये में तैयार होता था. एक बॉयोटेक इंजीनियर ने दो युवकों के साथ मिलकर छह माह पहले बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिसनुली गांव में एक कंपनी शुरू की थी.

इसके बाद तीनों मिलकर नामी विदेशी कंपनियों के नाम पर यह इंजेक्शन हरियाणा और पंजाब के युवाओं को 3 हजार से 5 हजार रुपये में बेच देते थे. मुख्य आरोपी अनुज ने चेन्नई के टीआईएल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बॉयोटेक इंजीनियरिंग की थी. अधिक मुनाफा कमाने के लालच में सभी ने स्टेरॉयड का इंजेक्शन बेचना शुरू कर दिया था.

पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज, बचन कुमार और प्रीतम को गिरफ्तार किया. वहीं दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं.
दादरी में तैयार स्टेरॉयड को रूस, अमेरिका, बर्लिन, मैक्सिको समेत अन्य देशों के नाम पर युवाओं को बेचा जा रहा था.

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी