जयपुर (राजस्थान)। दवा गुणवत्ता को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई हैं। औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने यह ड्रग अलर्ट जारी किया है। इनमें बुखार, संक्रमण, एलर्जी, दर्द और पेट संबंधी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। जांच में दवाएं निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इसके बाद विभाग ने संबंधित बैच का स्टॉक बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं।
कई दवाओं में प्रभावकारी तत्व की मात्रा निर्धारित मानकों से कम पाई गई। कुछ दवाएं आइपी और यूएसपी मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। विभाग ने औषधि निरीक्षकों और दवा विक्रेताओं को संबंधित बैच की बिक्री रोकने को कहा है।
जांच में अमानक मिली ये दवाएं :
1. सेफपोडॉक्सिम प्रोक्सेटिल टैबलेट 200 एमजीवीएडीएसपी फार्मा, कटेवा नगर न्यू सांगानेर रोड जयपुर वीटी 241139
2. सिप्रोफ्लोक्सासिन टैबलेट 500 एमजीविवेक फार्माकेम इंडिया, सीपीटी 24096 चिमनपुरा आमेर जयपुर
3. जैस्मिन मेहंदी फास्ट कोनआयशा मेहंदी उद्योग, सोजत सिटी 1225-जेई
4. डेक्सामेथासोन सोडियम फॉस्फेट इंजेक्शन 10 एमएलओस्केर रेमेडीज, यमुना नगर, वी250809
5. रोसुवास्टेटिन, एस्पिरिन और क्लोपिडोग्रेल कैप्सूल (रोसिहोप गोल्ड 20 फोर्टे)रिसोल्यूट फार्मा अहमदाबाद, एसआईपीबी 9509
6. बेथानेकोल क्लोराइड टैबलेटयूएसपी 25 एमजी आईकोन फार्माकेम, नासिक टी251976
7. डेक्सामेथासोन इंजेक्शन आइपी 8 एमजी 2 एमएलएग्रोज रेमेडीज, काशीपुर उत्तराखंड एजीडीएक्स 23
8. निमेसुलाइड एवं पैरासिटामोल टैबलेट (निमो प्लस)सॉफ्ट मेडिकेप, देवास मध्यप्रदेश टी-25016
9. ओफ्लॉक्सासिन एवं ऑर्निडाजोल ओरल सस्पेंशनसेफकॉन लाइफसाइंसेज, सिकंदरा, एसएलजी25272
10. लेवोसेट्रीजिन टैबलेट (सिट्रीज-5)प्लीएम रेमेडीज, सोलन हिमाचल प्रदेश, पीसीटी-25-2329जी










