करोड़ों की ड्रग मनी समेत 11 लोग अरेस्ट किए

चंडीगढ़। करोड़ों की ड्रग मनी समेत 11 लोग अरेस्ट किए गए हैं। यह सफलता पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को मिली। एएनटीएफ ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से पांच ड्रग तस्करों, तीन ड्रग हवाला मनी कूरियर और तीन हवाला कारोबारियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न विदेशी मुद्राओं में 5.09 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार ड्रग तस्करों की पहचान अमृतसर के 26 वर्षीय हरजिंदर सिंह उर्फ अजय, हरमनजीत सिंह उर्फ हैरी और 28 वर्षीय सागर, 30 वर्षीय हरभज सिंह उर्फ भेजा तथा बटाला के हुसैनपुरा कलां के 30 वर्षीय लवदीप सिंह उर्फ लाला और अमृतसर के कक्कड़ के के रूप में हुई है।

पुलिस ने कथित ड्रग हवाला धन कूरियरों की पहचान अमृतसर के जोड़ा फाटक निवासी 24 वर्षीय सौरव उर्फ सौरव महाजन, अमृतसर के गाह मंडी चौक निवासी 28 वर्षीय तनुश और अमृतसर के दामगंज निवासी 28 वर्षीय हरमिंदर सिंह उर्फ हैरी के रूप में की है।

कथित हवाला कारोबारियों की पहचान फगवाड़ा स्थित शर्मा फॉरेक्स मनी चेंजर के मालिक 60 वर्षीय अशोक कुमार शर्मा और उसके साथियों फगवाड़ा के मुतियारपुर मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार और फगवाड़ा के सुखचैन नगर निवासी 47 वर्षीय अमित बंसल उर्फ सुनील के रूप में हुई है। उपरोक्त सभी 11 आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 30 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी