मेडिकल स्टोर पर रेड कर 17,760 नशीले कैप्सूल व दवाएं बरामद

तावड़ू (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 17,760 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और दवाएं बरामद करने में सफलता मिली है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित कैप्सूल खरीदने के एक वायरल वीडियो के चलते औषधि नियंत्रण विभाग ने की।

औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने नूंह के तावड़ू रोड पर एक दवा दुकान पर छापा मारा। टीम ने मौके से 17,760 प्रतिबंधित कैप्सूल और 104 नशीली सिरप बरामद की हैं। हैरानी की बात ये है कि आरोपी केमिस्ट ने ये दवाएं दुकान की छत के अंदर छिपाई हुई थीं। कार्रवाई के दौरान केमिस्ट मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने औषधि नियंत्रण अधिकारी के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी हरीश सिंह ने बताया कि एक केमिस्ट से प्रतिबंधित कैप्सूल खरीदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अतिरिक्त जिला उपायुक्त के निर्देश पर टीम नूंह के तावड़ू रोड पर स्थित एशियन फार्मेसी केमिस्ट पर पहुंची। यहां पर संचालक सैकुल हदीस और उसके दो सहायक मिले। जांच में पता चला कि इनका ड्रग्स लाइसेंस दो साल पहले ही जिला औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा कैंसिल किया जा चुका है।

टीम को दुकान की दूसरी छत की मंजिल में रूफ सीलिंग से 17,760 प्रतिबंधित कैप्सूल और 104 नशीली सिरप मिली। इस दौरान केमिस्ट संचालक सैकल हदीस टीम को चकमा देकर भाग गया। बरामद प्रतिबंधित कैप्सूल और नशीली सिरप की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। दवा दुकान को सीज कर दिया गया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी दवा दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR