फार्मासिस्ट के बिना संचालित मेडिकल स्टोर पर दवा बिक्री रोकी

औरैया (उप्र)। फार्मासिस्ट के बिना संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान दवा बिक्री पर रोक लगा दी गई और दवाओं के सैंपल भी लिए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने अछल्दा, अटसू क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों पर रेड की। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के संचालित मिला। इसके चलते दवा बिक्री पर रोक लगा दी गई। वहीं, तीन मेडिकल स्टोरों से सैंपल लिए हैं। दवाओं की खरीद व बिक्री के बिल न दिखा पाने पर उन्हें सात दिन में बिल प्रस्तुत करने के नोटिस भी दिए हैं।

ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद ने अछल्दा कस्बा के महेवा रोड पर संचालित राधे गोविंद मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। उन्होंने मेडिकल स्टोर पर मौजूद दवाओं का निरीक्षण किया। यहां से दो दवाओं के सैंपल लिए। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक से दवा के क्रय-विक्रय के बिल मांगे, लेकिन वह इसे दिखा नहीं सका। यहां से ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा का सैंपल लिया।

इसके बाद मुहम्मदाबाद गांव में संचालित बेबी मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। वहां मेडिकल स्टोर को बिना फार्मासिस्ट कागज के संचालित होना पाया। निरीक्षण में मेडिकल स्टोर के अंदर चारों तरफ जाले व गंदगी मिली। इस पर उन्होंने संचालक को तत्काल प्रभाव से दवा के क्रय-विक्रय करने पर रोक लगाने के आदेश दिए।

उन्होंने एक दवा का सैंपल भी लिया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर अटसू पहुंची। जहां उन्होंने महेंद्र मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से उन्होंने दवा का एक सैंपल लिया।  तीनों मेडिकल स्टोरों से लिए गए चार सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। उधर, छापेमारी की जानकारी मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानों के शटर गिराकर चले गए।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 36 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन