20 हजार में बच्चा गिराने वाली महिला डॉक्टर सस्पेंड, वीडियो वायरल

पंचकूला। हरियाणा के सरकारी अस्पताल में आओ और बच्चा गिरवाओ, वो भी सिर्फ 20 हजार रूपए में। ये हम नहीं बल्कि प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर करती दिख रही है। सोशल मीडिया पर दो वायरल वीडियो ने हंगामा मचा दिया है, गूंज गृहमंत्री अनिल विज तक पहुंच चुकी है और डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। हम बात कर रहे है पंचकूला के सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल की। जहां ओपीडी में अबॉर्शन करने के लिए महिला डॉक्टर 20 हजार रुपये मांग रही है। वायरल वीडियो में डॉ. पूनम बोलती है- मैं चाहूं तो 2 घंटे में नौंच-नौंच के निकाल दूं, पर एक भी हाथ रह गया, एक भी अंगुली रह गई फेर, इतना बड़ा बच्चा है। वहीं हरियाणा के स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने डॉक्टर पूनम को सस्पेंड कर दिया है। डीजी हेल्थ हरियाणा को पूरे मामले में जांच करने के लिए कह दिया है। पूरे मामले में 3 वीडियो सामने आई है। इधर खुद पर लगे आरोपों को महिला डॉक्टर ने गलत बताया और कहा कि वो इस बारे में जल्द बताने वाली थी। वो अपन लेवल पर जांच कर रही थी। उसने कहा कि ये लोग मेरे घर आए थे और मुझे ब्लैकमेल कर रहे थे कि 10 लाख रूपए दो वरना मैं आपका पूरा चिट्‌ठा निकाल दूंगा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी