3 मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध दवा का जखीरा बरामद

निचलौल,महराजगंज। नशे का कारोबार इस कदर बढ़ चुका है कि अब तो दवा विक्रेता भी नशीली दवाओं को खुलेआम बेच रहें है। बता दें कि महराजगंज जिले में लगातार नशीली दवा पकड़ी जा रही है। जनपद में बीते कुछ दिनों पहले नकली दवा का जखीरा बरामद होने का मामला प्रदेश में चर्चा का विषय बना था जिसके बाद हरकत में आए आलाधिकारियों ने लगातार फर्जी तरीके से चल रहे अवैध मेडिकल स्टोरों पर कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं उपजिलाधिकारी निचलौल प्रमोद कुमार व गोरखपुर मंडल के ड्रग विभाग की टीम द्वारा स्थानीय नगर सिसवा में की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध दवा का जखीरा बरामद किया गया

बताया जाता है कि जिस मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में दवा का जखीरा बरामद किया गया है वहां एक सरकारी डॉ केशरी नंन्दन बैठते हैं। जय सिंह डीआई गोरखपुर ने बताया कि पकड़े गए दवा की कीमत लगभग चार लाख रुपये है, पकड़े गए नमूने को जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है ।इस दौरान डीआई महराजगंज शिवकुमार नायक, डीआई गोरखपुर जय सिंह, डीआई देवरिया रुद्रेश कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

इस कार्रवाई से पूरे नगर के दवा विक्रेताओं में पूरे दिन खलबली मचा रहा। इसी क्रम में स्थानीय नगर सिसवा में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार व मंडल के ड्रग विभाग की टीम ने पुलिस चौकी रोड स्थित बिना लाइसेंस के चल रहे एक दवा की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में दवा बरामद कर कोठीभार थाना ले गयी। उक्त मेडिकल स्टोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा से महज 150 -200 मिटर की दूरी पर स्थित है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त