रामपुर (यूपी)। कफ सिरप की खेप समेत 3 गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने एक बाग में खंडहर से 1800 शीशी कफ सिरप बरामद की। तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। नानकार बाईपास के पास सिरप की शीशियां मिले हैं। मामले में मुरादाबाद निवासी एक अन्य को भी आरोपी बनाया है।

यह है मामला

गंज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजा, मोहम्मद जाकिर और राजा के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वे मुरादाबाद से सिरप खरीदकर लाते थे। यहां ऊंचे दामों पर बेचते थे। बघी गांव निवासी राजा कथित खरीदार है। वह पहले से दोनों के संपर्क में था। वह बरामद सिरप खरीदने के लिए मौके पर पहुंचा था। सरफराज उर्फ चिम्पैंजी निवासी मुरादाबाद का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। तलाशी में सिरप की 1,800 शीशियां िमली हैं। 7,300 रुपये नकद बरामद हुए। गंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।