बेंगलुरु। नकली दवा खरीद के मामले में तीन दवा कंपनियों पर रेड हुई है। रैकेट की जांच एसआईटी कर रही है। इस मामले के संदिग्धों से भारी मात्रा में दवाएं खरीदने का आरोप है। इसके चलते यहां की तीन दवा कंपनियों पर छापा मारा है। यह छापेमारी मुख्य आरोपी प्रशांत राजनबाबू से पूछताछ पर की गई। इन्होंने विभिन्न फार्मेसियों और चिकित्सा संस्थानों को नकली दवाएं सप्लाई की थीं।
राजराजेश्वरी फार्मा, मेडि 365 एलएलपी और पाटिल फार्मा पर रेड की गई हैं। इन फर्मों ने आरोपियों से भारी मात्रा में दवाइयां खरीदी थीं। पुलिस इनके लेन-देन की जांच में जुटी है। दवाओं के वितरण में इन फर्मों की भूमिका का पता लगा रहे हैं। यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या फर्मों को दवाएं नकली होने की जानकारी थीं।










