प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी में तीन युवक अरेस्ट

यमुनानगर। प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी में तीन युवक अरेस्ट किए गए हैं। एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो स्थानों पर यह कार्रवाई की। प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 1752 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। वहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह है मामला

एंटी नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली थी। साढौरा नारायणगढ़ रोड पर एक युवक बाइक पर प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आता पकड़ा। युवक के पास से 1200 प्रतिबंधित सपासमो कैप्सूल बरामद किए। बरामद दवाइयों की जांच ड्रग कंट्रोलर बिंदु धीमान से कराई गई। इसमें सामने आया कि ये कैप्सूल पूरी तरह प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं। ये नशे के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। आरोपित की पहचान जिला अंबाला निवासी आकाश उर्फ नोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया।

दूसरी कार्रवाई में अजीजपुर के पास बाइक सवार चाहड़वाला निवासी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के पास से 552 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। बलविंदर सिंह ने खुलासा किया कि वह ये प्रतिबंधित दवाइयां डलोर निवासी मोहन उर्फ बिंद्रा से लेकर आता था। इस जानकारी पर पुलिस ने मोहन उर्फ बिंद्रा को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 17 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 17 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 20 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती