भारतीय मेडिकल उपकरणों के निर्यात में आएगी जान

नई दिल्ली। भारतीय मेडिकल उपकरणों के निर्यात में जान आने की आस जगी है। इसके पीछे अमेरिकी टैरिफ 50 फसदी से घटाकर 18 करने का असर बताया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में लागत लाभ मिलने की संभावना है।

विश्लेषकों का कहना है कि इस कदम से भारत की सापेक्ष स्थिति में सुधार हुआ है। इससे सभी क्षेत्रों में निवेश संबंधी निर्णयों, क्षमता उपयोग और निर्यात नियोजन पर प्रभाव पड़ेगा। भारतीय उत्पाद अब कम आधार दर पर अमेरिका में प्रवेश करते हैं। इससे कीमतों में स्पष्टता आती है। इससे दीर्घकालिक अनुबंधों को लेकर अनिश्चितता कम होती है। अमेरिका को भारत के विनिर्माण निर्यात में फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा उपकरण, विशेष रसायन और मध्यवर्ती उत्पाद शामिल हैं। ऐसे क्षेत्र जहां अनुबंध वार्ता और क्षमता नियोजन में टैरिफ स्थिरता एक प्रमुख कारक है।

हालांकि टैरिफ में कटौती अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात पर लागू होती है। अधिकारियों का कहना है कि विदेशों में मजबूत मांग का घरेलू बाजार पर सीमित प्रभाव ही पड़ेगा। निर्यात की अधिक मात्रा से अक्सर निर्माताओं की उत्पादन क्षमता में सुधार होता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी आम उत्पादों की घरेलू आपूर्ति स्थिर बनी रहती है। इसमें सिरिंज, कैथेटर, आईवी कैनुला, जैसे उत्पादित होने वाले चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। इनकी घरेलू आपूर्ति भारतीय कंपनियां निर्यात और घरेलू दोनों बाजारों में करती हैं।

घरेलू कीमतें इनपुट लागत, मांग की स्थिति और मूल्य नियमों पर निर्भर करती रहेंगी। खासकर विनियमित चिकित्सा उपकरणों के मामले में। चिकित्सा उपकरण उन क्षेत्रों में से हैं जिन्हें शुरुआती लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस