प्राइवेट अस्पताल में रेड कर 64 हजार की दवाएं सील की

बाराबंकी (सग)। प्राइवेट अस्पताल में रेड कर 64 हजार की दवाएं सील करने का मामला सामने आया है। सीएमओ की टीम ने बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित एडवांस हॉस्पिटल पर यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अस्पताल के संचालक उत्तम कुमार मिले, लेकिन कोई मेडिकल ऑफिसर और टेक्निकल स्टाफ नहीं मिला।

जांच में पता चला कि अस्पताल नियमों के अनुसार नहीं चल रहा था। फार्मेसी में रखी दवाओं के खरीद और बिक्री के दस्तावेज नहीं मिले। संचालक उत्तम कुमार ने बताया कि दवाएं अस्पताल रजिस्ट्रेशन पर खरीदी गईं और भर्ती मरीजों के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं।

टीम ने फार्मेसी में रखी करीब 64 हजार रुपये की दवाओं की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी। वहीं, दो दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों ने अस्पताल संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में दवाओं के खरीद के दस्तावेज पेश करने को कहा है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 18 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़