नशीली दवा की तस्करी में स्कार्पियो सवार 4 गिरफ्तार

फरीदकोट। नशीली दवा की तस्करी में स्कार्पियो सवार 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस ने नई अनाज मंडी के पास तसकरों से 452 नशीली गोलियां, 70 नशीले कैप्सूल और 8 हजार की ड्रग मनी जब्त की। इन आरोपियों की पहचान कोटकपूरा के गांव खारा निवासी लवप्रीत सिंह, संदीप सिंह उर्फ सीपू, हिम्मत सिंह उर्फ हनी और तरनतारन निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

थाना सिटी-2 के सब इंस्पेक्टर बूटा सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि नई अनाज मंडी के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ लोग नशा बेचने की फिराक में खड़े हैं। इसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर उन्हें नशीली गोलियां, कैप्सूल व ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चारों आरोपियों के एक अन्य साथी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बताया गया कि इनमें से दो आरोपियों संदीप सिंह व हिम्मत सिंह के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक-एक केस दर्ज है और अब इन सभी को अदालत से रिमांड पर लेकर इनके लिंक खंगाले जाएंगे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी