मेडिकल स्टोर पर छापा, संचालक गिरफ्तार

बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। टीम ने गर्भपात में इस्तेमाल की जाने वाली 18 एमटीपी किट भी जब्त की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर  मेडिकल स्टोर संचालक को  गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर पर भेजा था। महिला ग्राहक ने स्टोर संचालक से एमटीपी किट की डिमांड की। स्टोर संचालक ने महिला को एमटीपी किट 380 रुपए में बेच दी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इशारा मिलते ही मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खास बात यह है कि मेडिकल स्टोर संचालक सामान्य अस्पताल के सामने ही दीपक मेडिकल के नाम से कैमिस्ट शॉप चलाता है और प्रतिबंधित नशीली एवं गर्भपात में इस्तेमाल की जाने वाली एमटीपी किट सामान्य अस्पताल के परिसर में खड़ी की गई कार में रखता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार के अंदर से 26 प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की शीशियां और 18 एमटीपी किट बरामद की हैं। माना जा रहा है कि सामान्य अस्पताल के स्टाफ की शह पर यह सारा गोरखधंधा चल रहा हो। इस बारे में झज्जर के डिप्टी सीएमओ राकेश कुमार का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि करीब 3 महीने पहले भी सामान्य अस्पताल परिसर में खड़ी एक कार से पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किए थे, लेकिन पुलिस के हाथ उस मामले में अब तक खाली हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक