एक रुपए की यह टेबलेट कर देगी पथरी को खत्म

लखनऊ। नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बॉटनिकल रिसर्च (एनबीआरआई) ने ऐसी हर्बल दवा बनाई है, जो किडनी और यूरिनरी ट्रैक्ट की पथरी का साइज घटाकर उसे नष्ट कर देगी। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एसके बारिक ने बताया कि आम तौर पर ऐलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं में 18-20 तरह के फॉम्र्युलेशन होते हैं, लेकिन यह हर्बल दवा पांच सुलभ औषधियों से मिलाकर बनाई गई है। इस कारण इसकी कीमत एक रुपये प्रति गोली होगी। एनबीआरआई के फार्माकोग्नॉसी विभाग के प्रिंसिपल साइंटिस्ट शरद श्रीवास्तव ने बताया कि आमतौर पर छोटे आकार की पथरी खुद मूत्र मार्ग से निकल जाती है, लेकिन 6 एमएम या इससे बड़ी साइज की पथरी के लिए सर्जरी करनी पड़ती है। दवा को दिन में दो बार लेने पर पथरी का साइज घटाने में तकरीबन दस दिन का समय लगेगा। क्षतिग्रस्त टिश्यू को भी दुरुस्त करेगी
फार्माकोग्नॉसी विभाग की डॉ. अंकिता मिश्रा ने बताया कि अक्सर पथरी किडनी या यूरिनरी ट्रैक्ट की सेल से चिपक जाती है। इससे घाव पैदा करती है। उन्होंने बताया कि यह दवा पथरी को इस आकार में बदल देगी ताकि यह शरीर की अंदरूनी लाइनिंग से न चिपके। यह दवा पथरी निकालने के लिए हुई सर्जरी से क्षतिग्रस्त कॉर्टियल टिश्यू को भी दुरुस्त करती है। जो महिलाएं यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) की समस्या से पीडि़त हैं, वे भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगी। दवा की सेफ्टी और टॉक्सीसिटी की जांच आईआईटीआर से डॉ. विकास और डॉ. हफीस ने की है। एनबीआरआई के फार्माकोग्नॉसी विभाग के प्रिंसिपल साइंटिस्ट शरद श्रीवास्तव ने बताया कि इस दवा के ह्यूमन ट्रायल के लिए ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद केजीएमयू के यूरॉलजी विभाग के डॉ. एसएस शंखवार और डॉ. सलिल टंडन इसका ह्यूमन ट्रायल करेंगे।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली