दवा व्यापारी की हत्या के विरोध में दुकानें बंद रख निकाला कैंडल मार्च 

देवघर। दवा व्यापारी विनोद बाजपेयी की हत्या के विरोध में देवघर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अपील पर शहर की तमाम दुकानें बंद रहीं। मुख्य बाजार से लेकर मोहल्लों में तकरीबन सभी दवा दुकानों पर ताला लटका रहा। हालांकि एसोसिएशन ने आपातकालीन स्थिति में मरीज को दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की थी। बाद में एसोसिएशन के सदस्य उपायुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे और वारदात में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उपायुक्त ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
इधर, हत्याकांड के विरोध में शहर के विभिन्न व्यवसायिक संगठनों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च लक्ष्मीपुर चौक से मुख्य बाजार होते हुए टावर चौक तक पहुंचा। विरोध कर रहे व्यवसायिक संगठनों के सदस्यों का कहना था कि जिस तरह से दुकान में घुसकर दवा व्यवसायी की हत्या कर दी गई, इससे साफ पता चलता है कि अपराधियों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। टेक्सटाइल संघ के अध्यक्ष पंकज पंडित ने तुरंत एसपी को हटाने की मांग करते कहा कि शहर में फिर से अमन-चैन का माहौल बनाया जाए ताकि यहां आम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि एसपी के तबादला होने तक विभिन्न संगठनों का विरोध जारी रहेगा।  विनोद हत्याकांड के तीन दिन बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक युवक दीपक कापरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हिरासत में लिए गए युवक की वारदात में संलिप्तता का पता चला है।
इसके अलावा हत्याकांड में चार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी केशव दुबे ने वारदात से पूर्व अंतिम बार इसी युवक से फोन पर बात की थी। वहीं, हत्याकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल के बाद एसपी नरेंद्र कुमार ङ्क्षसह ने नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार को डीआइजी के निर्देश पर निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, नगर थाना के एएसआइ भोला प्रसाद यादव को बाबा मंदिर थाना व एएसआइ प्रमोद ङ्क्षसह का तबादला मारगोमुंडा थाना कर दिया गया है। हत्याकांड के बाद भी परिजनों को मिली रही लगातार धमकी के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा दी है। कड़ी सुरक्षा के बीच विनोद के भाई को कर्मकांड के लिए शिवगंगा स्थित घाट लाया जाता है। घर पर भी सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वाले पर चौकस निगाह रखी जा रही है। बता दें कि वारदात के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली