सनफार्मा के शेयरधारकों को नुकसान नहीं 

नई दिल्ली। दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल ने कहा है कि आदित्य मेडिसेल्स के साथ सौदे में उसके शेयरधारकों को नुकसान नहीं हुआ है और कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के सवालों का जवाब दे दिया है। आदित्य मेडिसेल औषधि कंपनी की घरेलू वितरक रही है लेकिन कंपनी ने कहा है कि उसकी जगह सन फार्म की अनुषंगी कंपनी लेगी। ऐसी खबर है कि आदित्य मेडिसेल ने रीयल एस्टेट कंपनी सुरक्षा रीयल्टी के साथ 5,800 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया। इस कंपनी के प्रवर्तक सुधीर वालिया है जो सन फार्मा के प्रवर्तक दिलीप सांघवी के संबंधी है। वालिया औषधि कंपनी में भी कार्यकारी निदेशक हैं। सन फार्मा के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी ने कहा कि मैं निवेशकों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि आदित्य मेडिसेल के साथ सौदे से सन फार्मा के शेयरधारकों को नुकसान नहीं हुआ है। सांघवी कुछ निवेशकों द्वारा जताई गई चिंता का जवाब दे रहे थे। उनसे यह पूछा गया था कि क्या सन फार्मा के अल्पांश शेयरधारकों की कीमत पर आदित्य मेडिसेल को लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सन फार्मा ने बाजार नियामक सेबी के 2004 के विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड (एफसीसीबी) जारी किए जाने तथा आदित्य मेडिसेल के साथ लेन-देन के बारे में पूछे गए दो सवालों का जवाब दे दिया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़