पहली बार बदला एमबीबीएस का सिलेबस, इसी सत्र से होगा लागू 

रोहतक। देश में पहली बार मेडिकल एजुकेशन का सिलेबस बदल दिया गया है। यह इसी सत्र में अगस्त से लागू होने जा रहा है। करीब 500 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के 70 हजार स्टूडेंट्स इस बार बदला हुआ पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के अनुसार पूरे देश में 20 रीजनल सेंटर बनाए गए हैं। नए सिलेबस में डॉक्टरों को व्यावहारिक ज्ञान भी सिखाया जाएगा। इस बारे में कोटा मेडिकल कॉलेज की मेडिकल एजुकेशन यूनिट के चेयरमैन डॉ. विजय सरदाना ने उदाहरण देकर समझाया कि – मान लीजिए किसी मरीज की डेथ होने वाली है, जिसका डॉक्टर को अनुमान हो चुका है। उस स्थिति में मरीज के तीमारदारों को कैसे इसकी जानकारी देनी है, यह भी अब पढ़ाया जाएगा। अब तक सीधे वर्किंग प्लेस पर ही जाकर परिस्थितियों से सामना होता था। अब पढ़ाई कंपीटेंसी बेस लर्निंग पर आधारित है। इससे तय होगा कि एक मॉड्यूल पढ़ाने के बाद आपको क्या ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में पाठ्यक्रम का यही मॉडल लागू है। इसलिए अब भारत में इसे लागू करने का दबाव है, क्योंकि वल्र्ड फेडरेशन ऑफ मेडिकल इंस्टीट्यूट भारत सरकार को आगाह कर चुकी है। फेडरेशन ने ये भी कहा कि 2024 में पास होने वाले बैच यही पाठ्यक्रम पढक़र आएंगे, तभी उन्हें ग्लोबल मान्यता मिलेगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 23 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक