सप्लायर के घर से कोडीन युक्त सिरप की खेप जब्त

रायगढ़ (छग)। पुलिस ने स्थानीय वार्ड नंबर-सात के एक मकान में दबिश देकर भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप जब्त किया है। मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। लैलूंगा के एसआई विजय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लैलूंगा के वार्ड-7 में ललित गोयल के घर पर भारी मात्रा में कोडीन सिरप रखी थी। इसे वह नशेडिय़ों को बेचता है। इस पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके घर में तलाशी के दौरान गत्ते और बोरियों से 576 नग 100 एमएल की शीशी बरामद की है। पकड़ी गई सिरप की कीमत लगभग 69120 रुपए बताई है। टीआई लैलूंगा ने बताया कि सिरप को जब्त करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि जिले में बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप की आपूर्ति हो रही है। सिरप को खरीदने से लेकर बेचने तक बिचौलिये ही पुलिस की गिरफ्त में आ रहे है। जबकि पुलिस इनके सरगनाओं तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि सिरप की आपूर्ति करने वाले लोग कहां से सिरप खरीद रहे है। इनके पास न तो ड्रग का लाइसेंस है और न ही बिल। ड्रग विभाग इन दवा दुकानों व होलसेल विक्रेताओं से अनजान बना हुआ है, जिसका फायदा इस धंधे से जुड़े लोग उठा रहे है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़