बाहर की दवा लिखने पर भिड़े चिकित्सक व फार्मासिस्ट

संतकबीर नगर। बाहर की दवाएं लिखे जाने पर जिला अस्पताल में चिकित्सक और फार्मासिस्ट के बीच ठन गई। फार्मासिस्ट ने स्टोर में दवा मौजूद होने पर भी बाहर की दवा लिखे जाने पर आपत्ति जताई। विरोध में चिकित्सक इमरजेंसी को छोडक़र बाहर निकल गए। लगभग दो घंटे तक डीसीएच में इलाज कार्य बाधित रहा।
जानकारी अनुसार दिन में लगभग दो बजे ठेंगइचा निवासी रमेश अपनी अपनी बेटी अंजली को दिखाने लाए थे। उसे चिकित्सक डा. एसके श्रीवास्तव ने सीकोटैक्सीन दवा मेडिकल स्टोर से लेने के लिए पर्ची लिखी। वहां मौजूद फार्मासिस्ट नित्यानंद त्रिपाठी ने कहा कि यह दवा अस्पताल में मौजूद है। उन्होंने बाहर से मंगवाने के लिए कहने पर विरोध जताया। इसे लेकर चिकित्सक और फार्मासिस्ट के बीच कहासुनी होने लगी। चिकित्सक को यह बात बुरी लगी और वह इमरजेंसी कक्ष से बाहर निकल गए। इसकी जानकारी सीएमएस को मिली। उन्होंने चिकित्सक को अस्पताल बुलाया। लगभग एक घंटे तक फार्मासिस्ट और चिकित्सक के बीच वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। चिकित्सक डा. एसके श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र से दवा लाने के लिए पर्चा दिया था। उनके द्वारा किसी दुकान से लाने की बात नहीं कही गई थी। वहीं, फार्मासिस्ट नित्यानंद त्रिपाठी ने कहा कि एक दिन की बात नहीं बल्कि हर दिन मरीजों को बाहर से दवा लाने के लिए पर्चियां लिखी जाती हैं। इसे लेकर विरोध जताया गया। डीसीएच के सीएमएस डा. वाईपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 6 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 6 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक