मेडिकल स्टोरों पर रेड कर नकली बेटनोवेट दवा जब्त

बेगूसराय (बिहार)। औषधि विभाग की टीम ने नकली दवा बेचे जाने की शिकायत पर कई दवा दुकानों पर छापेमारी की। शहर की तीन प्रतिष्ठित दवा दुकानों समेत एक किराना दुकान में की गई छापेमारी में बेटनोवेट सी व एन के नाम पर बेची जा रही नकली दवाइयां बरामद की हैं। इस संबंध में कंपनी के प्रतिनिधि नीरज मिश्रा के बयान पर कापी राइट एक्ट 1957 की धारा 63/ 65 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नीरज मिश्रा ने बताया कि बेगूसराय में कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जाने की शिकायत पर एक माह पूर्व इन दुकानों से दवाई की खरीद की गई। खरीदी गई दवाइयों के सैंपल प्रयोगशाला में जांच में नकली पाए गए। इसी क्रम में नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर पुलिस के सहयोग से उक्त दुकानों में छापेमारी कर नकली दवाइयां बरामद की हैं। इस संबंध में नगर थाना रोड के लाल मेडिकल के संचालक मटिहानी थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी मेंहदी इस्लाम, अम्बे मेडिको के संचालक मटिहानी निवासी राकेश कुमार, सदर अस्पताल रोड स्थित सौरभ जनरल स्टोर के संचालक तिलक नगर निवासी गौरव कुमार व राजू मेडिकल हाल के संचालक राजू कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त चारों दुकानों से जब्त नकली उत्पादों को जब्त कर सीलबंद किया गया है।
उधर, बेगूसराय केमिस्ट एण्ड़ ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने उक्त दोनों दवाइयों को असली एवं वैध अधिकृत विक्रेता से खरीदी गई दवा बताते हुए की गई कार्रवाई को गलत ठहराया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, सचिव श्याम नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिघानियां सहित कई सदस्यों ने बताया कि उक्त दोनों दवा यहां के अधिकृत एजेंसी से वैध कागजात के साथ खरीदी गई है। इस मौके संघ के जवाहर सिंह, निरंजन सिंह श्याम किशोर सिंह, सुनील कुमार सिंह, किशोर कुमार सहित अन्य कई सदस्य भी मौजूद थे।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 19 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली