शहर में तीन दवा दुकानों पर छापामारी, सैंपल लिए

रोहतक। ड्रग कंट्रोलर विभाग ने स्थानीय बस स्टैंड के आसपास तीन दवा दुकानों पर छापामारी की। एरिया ड्रग कंट्रोल ऑफिसर मनदीप मान के अनुसार जांच के दौरान दुकानों पर कईं खामियां मिली। इनके लिए स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रेड के दौरान देव व तिरुपति दुकान पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। ड्रग्स एक्ट का उल्लंघन करने पर इनको भी नोटिस भेजा जाएगा।
ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि दोपहर के समय एक युवा को तीन अलग-अलग दवा दुकानों पर भेजा। युवक ने तीनों जगह जाकर सेना भर्ती के लिए स्टेमिना बढ़ाने का इंजेक्शन मांगा, लेकिन किसी ने भी इंजेक्शन उपलब्ध होने की बात नहीं की। इसके बाद ड्रग कंट्रोलर ने खुद दुकान पर दवाओं को साढ़े पांच बजे तक चेक किया लेकिन स्टेमिना बढ़ाने वाली दवाइयां नहीं मिल सकी। दुकानों में बिल बुक, दवा रजिस्टर, परचेज ऑर्डर चेक किया गया। बिल बुक में डॉक्टर, दवा और खरीदार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। दवा रजिस्टर भी मेंटेन नहीं मिला। परचेज ऑर्डर में भी यह कुछ नहीं लिखा गया कि कितनी दवा कब ली है कितनी बिकी है। इन सबकी रिपोर्ट बनाकर इनको कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। जिला ड्रग कंट्रोलर ने दस दुकानों से अलग-अलग दवाओं के रेंडम सैंपल भरे। इसमें दो फार्मेसी की दुकान से चार-चार व विश्वास दुकान से दो रेंडम सैंपल लिए। इन सैंपल को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा गया है। जहां से करीब एक माह में रिपोर्ट आएगी। अगर सैंपल फेल होते हैं तो क्रिमिनल प्रोसिडिंग की जाएगी।
रोहतक के ड्रग्स कंट्रोलर ऑफिसर मंदीप मान ने बताया कि शहर में आर्मी भर्ती को देखते हुए स्टेडियम व बसस्टैंड के आसपास की तीन दुकानों पर रेड की है। जहां स्टेमिना के इंजेक्शन व अन्य नशीली दवा तो नहीं मिली, लेकिन ड्रग्स एक्ट का उल्लंघन मिला। इन पर फार्मासिस्टों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, तीनों दुकानों से दस दवाओं के सैंपल भी लिए हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक