होलसेल दवा दुकानदारों से कैमिस्ट एसोसिएशन की अपील

रोहतक (हरियाणा)। रोहतक जिला कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सतीश कत्याल और जनरल सेक्रेटरी डा. धर्मपाल मुदगिल ने सभी दवा दुकानदारों से आग्रह करते हुए कहा है कि हम सभी एक सेवा के व्यवसाय से जुड़े हैं। अपनी रोज़ी-रोटी के अलावा बीमारी में कष्ट उठा रहे मरीज को दवाइयां उपलब्ध करवाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। रिटेल कैमिस्ट सीधे मरीज को डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाई उपलब्ध कराता है। इसी के साथ साथ होलसेल कैमिस्ट भी कंपनी से स्टॉक मंगवाकर रिटेल कैमिस्ट या डॉक्टर को दवाई उपलब्ध करवाता है। लेकिन, कुछ होलसेल कैमिस्ट केवल अपने बचाव के लिए दुकान बंद करके अपने घर बैठ गए हैं। उनकी दुकानों पर आवश्यक दवाइयों का स्टॉक रखा है और मार्केट में काफी दवाइयों की तंगी हो गई है जबकि मेडिसन मार्केट में दवाई लेने के लिए रिटेल केमिस्टों की भीड़ लगी रहती हैं। ब्लड प्रेशर, शुगर, अस्थमा, मिरगी और इंसुलिन आदि के जो मरीज कई वर्षों से दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें दवाई न मिलने से रिटेल कैमिस्ट को भी बहुत परेशानी हो रही है, इसलिए सभी होलसेल कैमिस्ट अपनी- अपनी सावधानी रखते हुए इस संकट के समय में अपनी दुकान को कुछ सीमित समय के लिए खोलकर रिटेल कैमिस्ट या डॉक्टर को दवाइयां देने की व्यवस्था करें। हमें इस संकट की घड़ी में मैदान नहीं छोडऩा है।
सभी की सहमति से मेडिसिन मार्केट रोहतक में दुकान दोपहर 2 बजे तक खोलने का तय किया गया है। यह संदेश अपने आस-पड़ोस के होलसेल कैमिस्ट को फोन या मैसेज द्वारा अवश्य दें तथा अपने सार्थक सुझावों के लिए संगठन को फोन द्वारा अवश्य बताएं।

Related Posts

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

कैमूर (यूपी)। दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त की गई हैं। मोहनिया में औषधि विभाग की टीम ने दिव्यांश फार्मा पर छापा मारा। मौके से बिना बिल की…

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

भागलपुर (बिहार)। मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त की हैं। औषधि विभाग ने नकली और अवैध दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई बबरगंज थाना क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी