राजस्थान में रैपिड टेस्ट किट की विश्वसनीयता पर उठे सवाल,जांच में 100 में से सिर्फ 5 पॉजिटिव केस मिले

राजस्थान। राजस्थान में रैपिड टेस्ट किट की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।   सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कोरोना के 100 मरीजों का इस किट से टेस्ट किया गया, जिसमें से इसने 5 को ही पॉजिटिव बताया। यानी रैपिड टेस्ट किट कोरोना वायरस की पहचान में केवल 5 फीसदी सफलता हासिल कर पाई है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है किट के दूसरे लॉट से भी टेस्ट किया जा रहा है।यह पता लगाने के लिए कि कहीं पहले लॉट का केस फॉल्टी तो नहीं आ गया है।   अगर टेस्ट किट में कोई गड़बड़ मिली तो सरकार रैपिड टेस्ट किट को लौटाएगी।  रैपिड टेस्ट किट से जांच का खर्च 600 रुपये प्रति व्यक्ति है. अगर यह टेस्ट किट फेल होती है तो कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ा झटका लग सकता है।

राजस्थान में सोमवार को तीसरे दिन भी इस कीट के जरिए टेस्ट किया गया है।  2000 लोगों में से एक परिवार के 5 लोग पॉजिटिव मिले थे।   बता दें, राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार ने मेडिकल स्टोर वालों को बिना पर्ची के खांसी-जुकाम-बुखार और गले में खराश की दवा न देने का आदेश दिया है।  इस बाबत सरकार ने आदेश जारी करके कहा है कि अगर कोई दवा खरीदने आता है तो पर्ची पर दें और उसका नाम पता और फोन नंबर लिखकर विभाग को सूचित करें।  ऐसा देखने में आया है कि कुछ लोग जांच के डर से दवा विक्रेताओं के पास से दवा लेकर खा रहे हैं।

  • Related Posts

    एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

    सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

    फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

    मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

    • By Desk
    • November 26, 2026
    • 11 views
    एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

    फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

    • By Desk
    • November 26, 2026
    • 12 views
    फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

    ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

    • By Desk
    • November 26, 2026
    • 11 views
    ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

    गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

    • By Desk
    • November 26, 2026
    • 11 views
    गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

    CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

    • By Desk
    • November 26, 2026
    • 13 views
    CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

    Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

    • By Desk
    • November 25, 2026
    • 17 views
    Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन