कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बनाने की दौड़ में भारत की छह नामी दवा कंपनियां शामिल

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण का कहर इस कदर दुनिया पर अपना पांव पसार चुका है कि अभी भी लोग इसकी दवा या फिर वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  हालांकि कोविड-19 के वैक्सीन को लेकर पूरी दुनिया के चिकित्सकीय वैज्ञानिक जुटे हुए हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए वैक्सीन सामने आ जाए।  फिलहाल कोरोना महामारी के कारण अब तक दुनिया में ढेड़ लाख से ज्यादा जानें जा चुकी है और भारत में भी कोरोनावायरस का कहर जारी है।  अब तक देश में 18500 से ज्यादा लोग इस महामारी के शिकार हो चुके हैं और 590 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत सरकार के अंतर्गत नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने अपने आधिकारिक ट्विवर अकाउंट पर ट्वीट करके जानकारी दी है कि महामारी से लड़ने के लिए भारत की 6 ऐसी कंपनियां है, जो पहली वैक्सीन बनाने के दौड़ में शामिल है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ”कोरोनावायरस की पहली वैक्सीन बनाने की दौड़ में छह भारतीय कंपनियां शामिल हैं।  भारत दुनिया में वैक्सीन निर्माण के लिए केंद्र है. भारत वैश्विक वैक्सीन हब के रूप में उभरा है।  हमें दुनिया को कम कीमत पर वैक्सीन प्राप्त करने और विश्व कोविड मुक्त बनाने के लिए इसे क्रैक करना चाहिए। ” अमिताभ कांत के ट्वीट में एक तस्वीर भी है, जिसमें उन छह कंपनियों के नाम लिखे हैं।  उनके नाम Zydus Cadila, भारत बायोटेक, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड, बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड, सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और माइनवेक्स (Mynvax) हैं जो कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटी हुई हैं।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 16 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 16 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 13 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 15 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 21 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक