दो फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजे जेल

इलाहाबाद। दो फर्जी ड्रग इंस्पेक्टरों को दवा दुकानदार से वसूली करने पर गिरफ्तार कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पहाड़पुर स्थित मेडिकल स्टोर पर फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन कर वसूली करने आए दो लोगों को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। जानकारी अनुसार पहाड़पुर स्थित रामबहादुर यादव के मेडिकल स्टोर पर दो लोग फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने आए थे। रामबहादुर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी सुनील कुमार व सुलतानपुर जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर निवासी जितेंद्र कुमार को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। बताया गया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले रामबहादुर के मेडिकल स्टोर पर आकर खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताया था और रुपयों की मांग की थी। राम बहादुर ने कुछ रुपये देने के बाद बाकी बाद में देने का वायदा किया। आरोपी रुपयों की वसूली के लिए फिर रामबहादुर के मेकिडल स्टोर पर आ गए। रामबहादुर ने पता किया तो मालूम हुआ कि जनपद में इस नाम का कोई ड्रग इंस्पेक्टर नहीं है। इस पर सांगीपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

Related Posts

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

पटना (बिहार)। ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ हुआ है। प्रमुख दवा बाजार जीएम रोड में औषधि नियंत्रण प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अवैध दवा भंडारण और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 1 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 4 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया