नकली सैनिटाइजर बनाने पर दो गिरफ्तार

गुरुग्राम। पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने नकली सैनिटाइजर बनाने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि नकली सैनिटाइजर बनाने में गुरुग्राम में पूरा रैकेट काम कर रहा है। इसका भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों के रिमांड में लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की है।
जानकारी अनुसार गुरुग्राम सेक्टर-50 थाना पुलिस को दिल्ली के राजेंद्र प्लेस स्थित एक केमिकल कंपनी में काम करने वाले एवं दिल्ली के रहने वाले दो लोगों ने जानकारी दी कि गुरुग्राम के साउथ सिटी 2 स्थित केमिस्ट शॉप में हमारी कंपनी का डुप्लीकेट सैनिटाइजर बेचा जा रहा है। सूचना के बाद ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस की टीम साउथ सिटी टू स्थित केमिस्ट शॉप पर पहुंची और वहां से भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दुकान पर नकली सैनीटाइजर बेचने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने उक्त आरोपी की निशानदेही पर अधिवक्ता प्रशांत भारद्वाज के लक्ष्मण विहार स्थित ठिकाने से नकली सैनिटाइजर बरामद करने के साथ प्रशांत और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई थी। इस मामले में सेक्टर 40 सीआईए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक