मेडिकल-इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा पास करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

पटना। मेडिकल व इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता दिलाने की गारंटी देने वाला एक बडा गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। यह गैंग बिहार का है और कई प्रदेशों में सक्रिय था। इसके तार उत्‍तर प्रदेश व हरियाणा से लेकर महाराष्‍ट्र तक देश के कई राज्‍यों में फैले थे। पटना के बोरिंग रोड इलाके में इसका बाकायदा कार्यालय चल रहा था। हरियाणा पुलिस की मदद से पटना पुलिस ने पटना के बुद्धा काॅलाेनी थाना क्षेत्र के विंध्याचल अपार्टमेंट में छापेमारी कर इस गैंग के छह गुर्गों काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वहां से सौ से अधिक प्रवेश पत्र, फर्जी आधार कार्ड, लैपटॉप व डेस्कटॉप कंप्यूटर व मोबाइल सहित कई कागजात जब्‍त किए हैं। हालांकि, गैंग का सरगना अभी पकड़ में नहीं आ सका है। सूत्रों के अनुसार इसी अपार्टमेंट में एक बाहुबली विधायक के फ्लैट में छापा मारकर कई अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों के कारनामों की जांच की जा रही है।

पटना के बोरिंग रोड चौराहे के समीप एक गली में स्थित विंध्याचल अपार्टमेंट से पकड़ गए छह युवक मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सफलता दिलाने का ठेका लेने वाले एक बड़े सॉल्वर गैंग के गुर्गे हैं।  वे पेपर तक लीक करते थे तथा असली परीक्षार्थी के बदले दूसरों को परीक्षा में शामिल कराते थे।  उनके पास गैस पाइपलाइन से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस को शक है कि वे गैस कंपनी में भी नौकरी दिलाने के नाम पर उगाही कर रहा था। विंध्याचल अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट, जहां से ये गुर्गे गिरफ्तार किए गए, पटना के बाढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति का है।  वह एक बाहुबली विधायक का करीबी बताया जाता है।

पुलिस इस गैंग तक हरियाणा में दर्ज एफआइआर के आधार पर पहुंची। वहां मेडिकल एंट्रेंस के पेपर लीक मामले में दर्ज एफआइआर में पटना के विवेकानंद मार्ग में कोचिंग चलाने वाले अतुल वत्स का नाम आया था। इस संबंध में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में भी एफआइआर दर्ज की गई थी।  हरियाणा पुलिस की सूचना पर पटना पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर छह युवकों रमेश, उज्ज्वल उर्फ गजनी, सौरव सुमन, प्रशांत समेत दो अन्य को को गिरफ्तार किया।  इनमें शामिल उज्ज्वल ने फ्लैट किराए पर लिया था।  उसके पिता काफी रसूखदार बताए जाते हैं।

गैंग ने जिस फ्लैट में ऑफिस खोल रखा था, उसी के ठीक बगल में थाना भी है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी।  हरियाणा पुलिस की सूचना पर जब फ्लैट में छापेमारी की गई तो इस गैंग के कारनामे सामने आए। खास बात यह है कि इस गोरखधंधे में गिरफ्तार आरोपितों में दो सौरव और गजनी की गर्लफ्रेंड भी सहयोगी बताई जा रहीं हैं।  उन्‍होंने अभ्यर्थियों से मोटी रकम गर्लफ्रेंड के बैंक अकाउंट में मंगाई थी।  पुलिस की छापेमारी से पहले दोनों बाजार निकल गईं थीं।

गैंग के गिरफ्तार गुर्गों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि बिहार में गैंग का सरगना अतुल है। गैंग के पटना के बोरिंग रोड स्थित ऑफिस को रमेश और उज्जवल चलाते थे। उनके टारगेट पटना के कोचिंग संस्थानों में मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र हाेते थे। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि 2015 में महराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा पेपर लीक में भी इस गैंग का हाथ था।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 2 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 2 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 3 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 2 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 2 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 12 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक