जांच करने आए ड्रग इंस्पेक्टरों से मारपीट कर बंधक बनाया

भिलाई (छग)। ऑक्सीजन कंपनी में नियमित जांच के लिए गए दो ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ मारपीट कर उन्हें चार घंटे तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र नंदिनी रोड स्थित आरोपी कंपनी मालिक अतुल अग्रवाल और कर्मचारी आसित सामल, जुगल सिकंदर के खिलाफ धारा 186, 353, 294,342, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दुर्ग औषधि निरीक्षक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के बृजराज सिंह और ईश्वरी नारायण नियमित जांच के लिए औद्योगिक क्षेत्र नंदिनी रोड स्थित अतुल ऑक्सीजन कंपनी गए थे। जहां जांच की तो कई अनियमितता मिली। निरीक्षकों ने जांच के पश्चात हस्ताक्षर के लिए प्रतिवेदन कंपनी के कर्मचारियों को दिया। जहां उपस्थित कर्मचारी जुगल सिकंदर एवं आसित सामल ने प्रतिवेदन को पढ़ा ही था, तब तक कंपनी मालिक अतुल अग्रवाल पहुंच गए। दोनों कर्मचारियों ने निरीक्षकों से कहा कि मालिक आ गए हंै, वहीं हस्ताक्षर करेंगे। थोड़ी ही देर में मालिक के केबिन से लौटकर कर्मचारी आसित सामल और जुगल सिकंदर ने निरीक्षकों को बुलाया और कहा कि मालिक अतुल अग्रवाल बुला रहे हंै। जैसे ही दोनों निरीक्षक केबिन में पहुंचे तो अतुल अग्रवाल दोनों ही निरीक्षकों से अभद्र व्यवहार करने लगा। उनके साथ जमकर मारपीट की। चार घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा। इसके बाद दोनों को छोड़ा। दोनों निरीक्षकों ने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। लेकिन उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। यदि उसी समय अधिकारी मौके पर पहुंच गए होते तो कंपनी में ऑक्सीजन की हेराफेरी का खुलासा हो सकता था। अधिकारी कई घंटों बाद दोबारा जांच करने गए। इस मामले की जानकारी कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तक पहुंची। उन्होंने तत्काल जांच करने के आदेश दिए और कंपनी मालिक समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा। कलेक्टर ने तत्काल एक दूसरी टीम गठित कर जांच के लिए भेजा। जांच के बाद ऑक्सीजन में गड़बड़ी का खुलासा होने की बात कही जा रही है।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती