नई वैक्‍सीन बनाने में जुटे ऑक्‍सफोर्ड वैज्ञानिक

नई दिल्‍ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस की वैक्‍सीन भी आ गई। हालांकि अभी भी कोरोना वायरस के नए रूप का खौफ भी लोगों में देखा जा सकता है। जिसको लेकर ऑक्‍सफोर्ड वैज्ञानिक नई वैक्‍सीन बनाने में जुटे हुए है। दरअसल ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में इस नए स्‍ट्रेन के सामने आने के बाद कई देशों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

इस बीच अब ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्‍ट्रेजेनेका के वैज्ञानिक संयुक्‍त रूप से इन नए स्‍ट्रेन से निपटने के लिए भी वैक्‍सीन तैयार करने में जुट गए हैं। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी कहा है कि देश की दवा नियामक एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं ताकि कोरोना वायरस के नए रूप से लड़ने के लिए तैयार की जा रही नई कोरोना वैक्‍सीन के लिए अनुमति दी जा सके।

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्‍ट्रेजेनेका कोरोना वायरस के नए रूप से निपटने के लिए कारगर वैक्‍सीन बनाने के क्रम में अपनी तकनीक को नए सिरे से तैयार करने के लिए शोध में जुटे हैं। वैज्ञानिक इस प्रयास में जुटे हैं कि वे कितनी जल्‍दी अपने chAdOx वैक्‍सीन प्‍लेटफॉर्म को नए सिरे से तैयार करें। ताकि नई प्रभावी वैक्‍सीन भी बनाई जा सके।

ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की ओर से कहा गया है कि सावधानीपूर्वक वैक्‍सीन की इम्‍युनिटी पावर पर पड़ने वाले नए कोरोना वायरस के रूप के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं। साथ ही इसका आकलन भी कर रहे हैं कि कैसे नए तरीके की कोविड 19 वैक्‍सीन को जल्‍द बनाया जाए।

 

 

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 16 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 18 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली