हिसार में निजी अस्पताल की लापरवाही से गई बच्‍चे की जान

हिसार। हिसार में कैमरी रोड पर स्थित एक निजी अस्‍पताल में आंखों का ऑपरेशन करवाने के लिए आए चार साल के बच्‍चे की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। बच्‍चे की आंख में टेढ़ापन था और उसी के इलाज के लिए माता पिता बच्‍चे को अस्‍पताल में लेकर आए थे। बच्‍चे की इस तरह से मौत होने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और अस्‍पताल के सामने जमकर हंगामा किया जा रहा है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्‍चे की मौत ज्‍यादा एनसथीसिया देने के कारण हुई है। बच्‍चा पूरी तरह से स्‍वस्‍थ था और पार्थ कल ही 4 साल का होने वाला था। ऑपरेशन से पहले जैसे ही बच्‍चे को बेहोश करने के लिए दवाई दी गई उसके बाद बच्‍चा बेसुध हो गया और फिर माैत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है वहीं परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। 12 क्‍वार्टर निवासी पार्थ के पिता मोहित, मां परी, दादी कमलेश और दादा सुभाष सदमे में है। बुआ बार-बार होश खो रही है।

परिजनों ने अस्‍पताल के बाहर जाम लगा दिया है तो वहीं अस्‍पताल में सीसीटीवी की तार भी काट दी है। परिजनों ने अस्‍पताल में गमले भी तोड़े हैं। परिजनों में बच्‍चे की मौत होने से बेहद रोष है। वहीं अस्‍पताल में पुलिस भी हालात को काबू नहीं कर पा रही है। बच्‍चे की मौत होने पर स्‍वजनों के आक्रोश देख और बेकाबू होती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

स्‍वजनों ने अस्‍पताल के बाहर लगे पोस्‍टर और बैनर भी फाड़ दिए हैं। रास्‍ते के बीच में बाइकें खड़ी कर दी है। स्‍वजनों का कहना है कि अस्‍पताल प्रशासन बच्‍चे की ओपीडी व ऑपरेशन रसीद भी नहीं दी है। निजी चैनल पर मामले को देखकर हिसार के बहुत से लोग मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस भी ज्‍यादा संख्‍या में पहुंची है। स्‍वजनों का कहना है कि पांच घंटे हो चुके हैं अभी तक डॉक्‍टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। ऐसे में अब हम खुद अस्‍पताल के अंदर जाकर डॉक्‍टर को बाहर लेकर आएंगे। पुलिस हमारे उपर कोई कार्रवाई करे। हमें किसी तरह का डर नहीं है।

  • Related Posts

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 4 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 6 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 5 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 17 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट