दवा फैक्ट्री पर छापा, लाखों रुपये की प्रतिबंधित दवाओं के साथ तीन काबू

परतापुर। पंजाब पुलिस ने परतापुर में एक दवा बनाने की फैक्टरी पर छापा मारकर लाखों रुपये कीमत की दवाएं कब्जे में ली हैं। यह दर्द निवारक दवा है, जो पंजाब में प्रतिबंधित हैं। पुलिस ने तीन लोग हिरासत में ले लिए है। देर रात तक नारकोटिक्स विभाग की टीम और ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य जांच कर रहे हैं। ड्रग्स की टीम ने भी यहां से 10 दवाओं के सैंपल लिए हैं, जिनमें कुछ नारकोटिक्स की दवा है और कुछ जनरल दवाएं हैं। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। तो वहीं ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य का कहना है कि पंजाब पुलिस ट्रामाडोल नामक पेन किलर दवा की वजह से यहां आई है।

इनका कहना है कि यह दवा पंजाब में प्रतिबंधित है और वहां लुधियाना में यह दवा मिली है, जिसके आधार पर पंजाब पुलिस यहां छापेमारी कर रही है। वहां के एसपी समेत करीब 30 लोग हैं। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि इस फैक्टरी में और यूपी में इस दवा को बनाने की अनुमति है और इनके पास इसका लाइसेंस भी है। हालांकि इसके मालिक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका फोन स्विच ऑफ है। साथ ही इनके यहां खरीद फरोख्त के कुछ डाक्यूमेंट्स नहीं मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है। दरअसल सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि दवाइयां नशा मुक्ति केंद्र में सप्लाई होती हैं।

इन दवाइयों को गोदाम में रखने पर प्रतिबंध है। पुलिस नारकोटिक्स विभाग टीम के साथ थी। अभी टीम इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परतापुर थाने में लिखित में कोई भी शिकायत टीम ने नहीं की है। पंजाब में इन दवाइयों की खेप पकड़ी है, जो कि मेरठ से सप्लाई हो रही थी। उसी शिकायत पर पंजाब पुलिस ने मेरठ में आकर छापेमारी की है। दरअसल पंजाब पुलिस, एसओजी और नारकोटिक्स विभाग टीम बुधवार सुबह से नशीली दवाइयों की सप्लाई मामले में छापेमारी की। खैरनगर से सप्लायर और काशी निवासी सतीश को हिरासत में लेकर परतापुर में पर्क दवा फैक्टरी पर छापा मारा।

यहां से पर्क के एकाउंटेंट नीरज शर्मा को हिरासत में लिया, फिर उसके बाद मोहिद्दीनपुर स्थित एकेएस गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने बताया कि यहां से टीम ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां और कार्टन बरामद किए। यहां महंगी प्रतिबंधित दवाइयां बनायी जाती थी, जिसकी सप्लाई पंजाब में की जाती थी। जितनी गाडियां छापेमारी में आई उन पर लुधियाना का नंबर है। पर्क फार्मा का मालिक पीमा का सदस्य नहीं है। देर रात तक कार्रवाई जारी थी। पंजाब पुलिस अन्य गोदामों की जानकारी जुटा रही है।

 

 

 

 

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 12 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 12 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 10 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 10 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 10 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 18 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक