मिशन टीबी मुक्त हरियाणा की शुरुआत, टीबी के रोगियों की पहचान के लिए लगाए जाएंगे कैंप

नारनौल। जिला क्षय रोग केंद्र सेे मेदांता अस्पताल की मोबाइल एक्स-रे वाहन व बिगड़ी हुई टीबी जांच की मशीन (सीबीएनएएटी) को सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जिला में मिशन टीबी मुक्त हरियाणा की शुरुआत की। उप सिविल सर्जन (टीबी) डा. हर्ष चौहान ने बताया कि 24 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में, 25 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडियाखेड़ा में व 26 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना में कैंप लगाया जाएगा।

उप सिविल सर्जन (टीबी) डा. हर्ष चौहान ने बताया कि टीबी मुक्त हरियाणा मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के सहयोग से जिला मेें जिन संस्थाओं में एक्स-रे जांच की सुविधाएं नहीं हैं उन संस्थाओं पर टीबी के रोगियों के पहचान के लिए कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि टीबी के बहुत से मरीज जिला क्षयरोग केंद्र नारनौल या नागरिक अस्पताल नारनौल नहीं पहुंच पाते हैं। टीबी की जांच के लिए एक्स-रे व बलगम की जांच आवश्यक है।

जिले की अधिकतर संस्थाओं में एक्स-रे की सुविधाएं नहीं है, जिस कारण टीबी की जांच व इलाज में देरी होती है तथा मरीज गंभीर अवस्था में टीबी के इलाज के लिए पहुंचता है। इन कैंपों में संभावित टीबी मरीजों की जांच व एक्स-रे मुफ्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो मरीज टीबी से ग्रस्त पाया जाएगा, उनका डॉटस प्रणाली के तहत मुफ्त इलाज किया जाएगा। बिगड़ी हुई टीबी के संभावित मरीजों की सीबीनेट मशीन से जांच की जाएगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक