सुक्रोज इंजेक्शन का सैंपल जांच में फेल, दवा कंपनी को भेजा गया नोटिस

बदायूं। गर्भवती महिलाओं में खून की कमी होने दिए जाने वाले आयरन सुक्रोज इंजेक्शन का सैंपल प्रयोगशाला से भी फेल हो गया है। दरअसल ड्रग इंस्पेक्टर – नवनीत कुमार ने बताया कि आयरन सुक्रोज इंजेक्शन का नमूना प्रयोगशाला से भी फेल हो चुका है। स्थानीय स्तर पर पहले ही इंजेक्शन के वितरण पर रोक लगाई जा चुकी है। अब इंजेक्शन निर्माता कंपनी एलाइंस बायोटेक हिमांचल प्रदेश को नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि जिले भर के सभी सरकारी अस्पतालों में बंटने के लिए 15 हजार से ज्यादा आयरन सुक्रोज इंजेक्शन आए थे ताकि गर्भवती महिलाओं में खून की कमी होने पर इस इंजेक्शन का उपयोग किया जा सका। इंजेक्शन आने के बाद सभी सरकारी अस्पतालों में इसका वितरण भी शुरू करा दिया गया। करीब 15 महिलाओं को इंजेक्शन लगा दिए गए। इंजेक्शन की गुणवत्ता पर दिसंबर माह में उस वक्त सवाल उठा जब इंजेक्शन की दवा में क्रिस्टल बन रहे थे। दवा जमने लगी तो सभी हैरत में पड़ गए।

किसी तरह से इसकी शिकायत औषधि निरीक्षक तक पहुंची तो इंजेक्शन की गुणवत्ता को चेक किया गया। इस दौरान कई जगह इंजेक्शन की दवा में क्रिस्टल बनते दिखे तो इंजेक्शन के उपयोग पर रोक लगा दी गई। इस तरह से 12 हजार इंजेक्शन को सील करने के बाद इंजेक्शन का नमूना प्रयोगशाला में भेजा गया। प्रयोगशाला से नमूना फेल होने की रिपोर्ट आते ही औषधि सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार ने इंजेक्शन निर्माता कंपनी एलाइंस बायोटेक सोलन हिमांचल प्रदेश को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब न देने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 12 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली