बाजार से गायब है ब्लैक फंगस की दवा, मरीज समेत परिजन परेशान

 

पटना। कोरोना की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस ने देश के अलग -अलग राज्यों में कोहराम मचा रखा है। बताना लाजमी है कि कोरोना महामारी की तरफ अब इस बीमारी को भी महामारी घोषित किया जा रहा है। गौरतब है कि ब्लैक फंगस पटना सहित पूरे बिहार में भी पांव पसार रहा है। इधर, मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही ब्लैक फंगस के इलाज में दी जाने वाली दवाओं की कालाबाजारी भी शुरू हो गयी है। शहर के गोविंद मित्रा रोड दवा मंडी के अलावा अन्य मेडिकल स्टोरों से ब्लैक फंगस की दवाएं नदारद हैं। परेशान मरीज और परिजन महंगी दवा खरीदने को विवश हैं।

पटना में ब्लैक फंगस के 55 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 13 मरीज आइजीआइएमएस और 10 एम्स में भर्ती हैं। शनिवार की देर शाम ब्लैक फंगस से मुजफ्फरपुर के सादपुरा निवासी उर्दू के प्रसिद्ध साहित्यकार अब्दुस सत्तार की आइजीआइएमएस में मौत हो गयी।

डॉक्टरों के अनुसार, म्यूकरमाइकोसिस के लिए पोसाकोनाजोल और एम्फोटेरिसिन डीऑक्सीचीलेट दवा का भी इस्तेमाल होता है। लेकिन एम्फोटेरिसिन डीऑक्सीचीलेट से साइड इफेक्ट ज्यादा होता है। मांग बढ़ते ही यह भी गायब हो गयी है।

जीएम रोड समेत अन्य दवा दुकानों पर अम्फोटेरीसीन बी नामक इंजेक्शन गायब हो चुका है। दो से तीन हजार रुपये के एक इंजेक्शन की कीमत कालाबाजारी में 10 से 11 हजार रुपये तक ली जा रही है। पहले रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कालाबाजारी के बाद अब अम्फोटेरीसीन बी इंजेक्शन के लिए काफी परेशानी हो रही है।

दरअसल डॉक्टरों के अनुसार ब्लैक फंगस से ग्रस्त मरीज की हालत तेजी से बिगड़ने लगती है। जल्द उपचार न मिले, तो आंखों की रोशनी या फिर मस्तिष्क तक संक्रमण के पहुंचने का खतरा रहता है। ऐसे में एक मरीज को 20 से 40 या किसी किसी मरीज में जिसकी हालत अधिक खराब है, उसे 50 तक इंजेक्शन की खुराक दी जाती है।

ड्रग कंट्रोलर रवींद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि कोई शिकायत नहीं मिली
बिहार के विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छह हजार वॉयल इंजेक्शन उपलब्ध कराये हैं। अभी तक कालाबाजारी की कोई शिकायत नहीं मिली है। इसे रोकने के लिए जीएम रोड समेत चिह्नित दवा दुकानों पर ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम तैनात कर दी गयी है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए