कैमरे की नजर में रहेंगी मेडिकल स्टोर की दवाइयां, विभागीय साइट पर अपलोड करना होगा डाटा

धनबाद। एसएनएमएमसीएच के स्टोर से दवा वितरण की पूरी प्रक्रिया पर अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके अलावे आनेवाले दो से तीन दिनों में एसएनएमएमसीएच की महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं में कई परिवर्तन किए जाएंगे। इसे लेकर मंगलवार को अपर जिला समाहर्ता (विधि व्यवस्था) कुमार ताराचंद ने अपने कार्यालय कक्ष में डीएफएमटी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें अस्पताल में चल रहे कार्यो को पूरी तरह से पारदर्शी बनाए जाने पर जोर दिया गया। ताराचंद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दवा स्टोर से निकलने वाली दवाओं को लेकर लोगों की शिकायतें मिल रही थी। इसलिए स्टोर से दवा निकलने से लेकर उसके वितरण की पूरी प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मेडिकल कालेज के अधीक्षक के माध्यम से दवा स्टोर के प्रभारी को हर 12 घंटे पर स्टोर से निकलनेवाली और आनेवाली दवाओं का डाटा विभागीय साइट पर अपलोड करेंगे। इससे वितरण में होनेवाली गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। पूरी प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए दवा स्टोर से दवा लेजाने वाले व्यक्ति चाहे वह नर्सिग स्टाफ ही क्यों ना हो, को रिक्वीजीशन लेटर देकर ही दवा ले जाने का आदेश दिया गया है। साथ ही इसकी काउंटर फाइल भी संबंधित अधिकारियों को पास जमा करने का निर्देश दिया गया है। कैथ लैब की बाबत ताराचंद ने बताया कि अगले महीने उसमें चल रहे निमार्ण कार्य को पूरा करा लिया जाएगा। जिसके बाद लैब की सारी सुविधाओं का फायदा लोग उठा सकेंगे।

एडीएम ने कहा कि सदर अस्पताल और मेडिकल कालेज में लगनेवाले आक्सीजन प्लांट के सारे कार्य 30 जुलाई तक पूरा करा लेना है, ताकि मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन 31 जुलाई को कर सकें। डीआरडीओ द्वारा स्थापित प्लांट के चालू होने की बात बताते हुए ताराचंद ने कहा कि डीएमएफटी के तहत मेडिकल कालेज में लग रहा आक्सीजन प्लांट आनेवाले पंद्रह दिनों में चालू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में हर्ल के सहयोग से दो प्लांट लगाए गए हैं, जो समय से चालू कर दिए जाएंगे।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 14 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली