आइवरमेक्टिन से संभव होगा कोविड-19 का इलाज? ट्रायल हो रहा शुरू

नई दिल्ली। क्या कोविड-19 का इलाज करने में परजीवी रोधी दवा आइवरमेक्टिन प्रभावी है या नहीं, इसको जांचने के लिए मिनेसोटा में मानव परीक्षण जल्द शुरू होगा। पात्र होने के लिए अभ्यर्थी को 30-85 साल के बीच और पिछले तीन दिनों में कोरोना पॉजिटिव होना चाहिए। ऐसे लोग पात्र नहीं होंगे जो पहले से ही अस्पताल में भर्ती हैं, या मेटफार्मिन, इंसुलिन, सुल्फोनीलयूरिया ले रहे हैं या दिल, लिवर या किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा मेडिकल स्कूल दो अन्य के साथ दवा का परीक्षण करेगा ताकि वायरस से लड़ने में उसके असर का फैसला किया जा सके। आइवरमेक्टिन अमेरिकी एजेंसी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से खास परजीवी संबंधित स्थितियों का इलाज करने के लिए मंजूर है। लेकिन कई लोग उसका वर्जन खरीद कर खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आइवरमेक्टिन की दूसरी शक्ल घोड़ों और गायों में परजीवी का इलाज करने और कुत्तों के दिल की धड़कन की दवा के तौर पर है। अमेरिका में स्थानीय तौर पर दवा जूं और स्किन की समस्या जैसे रोसैया के लिए इस्तेमाल की जाती है।

शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि या तो कोविड-19 के लिए संभावित नया इलाज खोजा जा सकता है, या पूरी तरह से इन दवाओं को खारिज कर दिया जाएगा। सभी तीनों दवा पहले से लोगों को इस्तेमाल करने के लिए स्वीकृत हैं, लेकिन वायरस के लिए नहीं हैं। हाल के दिनों में लोगों की दवा में दिलचस्पी इसलिए बढ़ी है क्योंकि कोरोना का डेल्टा वेरिएन्ट कोविड-19 के ट्रांसमिशन दर में इजाफा करने का कारण बना है और वैक्सीन लगवा चुके लोगों के बीच संक्रमित होने की चिंता भी बढ़ी है।

प्रोत्साहन राशि के तौर पर प्रतिभागी को 400 डॉलर दिया जाएगा। चुने गए प्रतिभागियों को छह समूहों में से एक में रखा जाएगा, जिनमें से प्रत्येक को इलाज के लिए अलग-अलग दवाओं का समूह मिलेगा। एक ग्रुप सिर्फ आइवरमेक्टिन इस्तेमाल करेगा और दूसरे को आइरमेक्टिन और टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल की जानेवाली दवा मेटफार्मिन दी जाएगी। तीसरे ग्रुप को सिर्फ मेटफार्मिन, चौथे को फ्लूवोक्समीन और पांचवें ग्रुप को दोनों दवाइयों का जोड़ दिया जाएगा। छठे और अंतिम ग्रुप को प्लेसेबो मिलेगा।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC